बहराइच: अज्ञात कारणों से जामा मस्जिद मोहल्ला में लगी आग, गृहस्थी जलकर राख

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। सुजौली के जामा मस्जिद मोहल्ला में बुधवार को अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग लगने से 25 हजार रुपए नकदी, अनाज, कपड़ा सबकुछ जल गया। डेढ़ लाख से अधिक की संपत्ति का नुकसान हुआ है। लेखपाल ने मौके का मुआयना कर रिपोर्ट तहसील को भेज दी है। सुजौली थाना क्षेत्र के जामा मस्जिद …

बहराइच। सुजौली के जामा मस्जिद मोहल्ला में बुधवार को अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग लगने से 25 हजार रुपए नकदी, अनाज, कपड़ा सबकुछ जल गया। डेढ़ लाख से अधिक की संपत्ति का नुकसान हुआ है। लेखपाल ने मौके का मुआयना कर रिपोर्ट तहसील को भेज दी है।

सुजौली थाना क्षेत्र के जामा मस्जिद निवासी वसीम पुत्र मुख्तियार के मकान में बुधवार दोपहर को अज्ञात कारणों से आग लग गई। ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन हवा के चलते आग ने पूरे मकान को आगोश में ले लिया। मवेशियों को किसी तरह बाहर निकाला गया।

आग लगने से ग्रामीण के मकान में रखी 25 हजार रुपए नकदी, आठ क्विंटल गेंहू और सात क्विंटल धान समेत अन्य सामान जल गया। ग्रामीण के मुताबिक लगभग डेढ़ लाख का नुकसान हुआ है।

पढ़ें: कानपुर: मोदी की रैली में बवाल करने की साजिश के आरोप में 5 सपा कार्यकर्ता गिरफ्तार, अखिलेश यादव ने पार्टी से किया निष्कासित

अग्निकांड की सूचना पाकर लेखपाल अरुण कुमार ने मौके का मुआयना किया। लेखपाल ने बताया कि रिपोर्ट तहसील को भेज दी गई है। पीड़ित को आर्थिक सहायता राशि मिलेगी।

बहराइच: सड़क पर उतरकर दैनिक वन कर्मियों ने किया विरोध प्रदर्शन, जानें क्यों?

कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग में जंगल और वन्यजीवों की सुरक्षा में तैनात दैनिक वन कर्मियों को 13 माह से वेतन नहीं मिला है। इससे नाराज वन कर्मियों ने बुधवार को भीख मांगकर विरोध प्रदर्शन किया। साथ ही वेतन दिलाए जाने की मांग की। कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग में कार्यरत दैनिक वेतन भोगी कर्मी बुधवार को विभाग के खिलाफ सड़क पर उतर आए। सभी ने अपनी पूर्व मांगों को लेकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। दैनिक वेतन भोगी वन कर्मी मोतीपुर वन बैरियर के समीप इकट्ठा होकर सामूहिक रूप से भीख मांग कर अपना विरोध जताया। कर्मियों ने कहा कि 13 महीनों से वेतन न मिलने की वजह से उनका परिवार भुखमरी की कगार पर पहुंच गया है। और अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें…

संबंधित समाचार