बरेली: मुस्लिम धर्म संसद का फैसला, कुर्बानी को 20 हजार मुसलमान तैयार
बरेली, अमृत विचार। हरिद्वार में हुई धर्म संसद में मुसलमानों के नरसंहार की खुली घोषणा की गई। इसको लेकर किला स्थित जामा मस्जिद में मंगलवार को हुई एक मुस्लिम धर्म संसद में उलेमाओं की मौजूदगी में कई फैसले लिए गए। मुस्लिम धर्म संसद की अध्यक्षता करने वाले आईएमसी प्रमुख मौलाना तौकीर रजा ने बुधवार को …
बरेली, अमृत विचार। हरिद्वार में हुई धर्म संसद में मुसलमानों के नरसंहार की खुली घोषणा की गई। इसको लेकर किला स्थित जामा मस्जिद में मंगलवार को हुई एक मुस्लिम धर्म संसद में उलेमाओं की मौजूदगी में कई फैसले लिए गए।
मुस्लिम धर्म संसद की अध्यक्षता करने वाले आईएमसी प्रमुख मौलाना तौकीर रजा ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर लिए गए फैसलों के बारे में बताया कि 7 जनवरी को 20 हजार मुसलमान इस्लामिया ग्राउंड में इकट्ठा होंगे जो 20 लाख मुसलमानों के नरसंहार की धमकी दे रहे थे, वह आएं और हमारा कत्ल कर दें नहीं तो उग्रवादी मानसिकता रखने वाले इन लोगों पर कार्रवाई हो। यह सिलसिला हर जुमे को जारी रहेगा।
बोले कि मुसलमानों के कत्ल की बात खुलेआम कहने वालों पर कार्रवाई की जगह सरकार खामोश है। मौलाना ने कहा कि जो लोग महात्मा गांधी को गाली दे रहे हैं वह गोरे अंग्रेजों की औलादें हैं। यह वही लोग हैं जब हमारे उलेमा अंग्रेजों के खिलाफ फतवे जारी कर जंगे आजादी की लड़ाई लड़ रहे थे तब इनके आदर्श अंग्रेजों से मिले हुए थे।
