बरेली: आज शहर में होंगे प्रधानमंत्री, मौसम खराब होने की वजह से हल्द्धानी के लिए बाई रोड जाने की अधिक संभावना
बरेली, अमृत विचार। उत्तराखंड के हल्द्धानी में कार्यक्रम में शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बरेली त्रिशुल एयरबेस पर चेंज ओवर है। वह दिल्ली से सुबह 11 बजकर 10 मिनट पर उड़ान भरेंगे ओर 11 बजकर 55 मिनट पर बरेली के त्रिशुल एयरबेस पर पहुंचेंगे। हालंकि यहां से उत्तराखंड जाने के लिए हेलिकॉप्टर …
बरेली, अमृत विचार। उत्तराखंड के हल्द्धानी में कार्यक्रम में शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बरेली त्रिशुल एयरबेस पर चेंज ओवर है। वह दिल्ली से सुबह 11 बजकर 10 मिनट पर उड़ान भरेंगे ओर 11 बजकर 55 मिनट पर बरेली के त्रिशुल एयरबेस पर पहुंचेंगे। हालंकि यहां से उत्तराखंड जाने के लिए हेलिकॉप्टर से जाने का कार्यक्रम है। मगर मौसम का मिजाज देखते हुए प्रधानमंत्री के बाई रोड जाने की संभावना अधिक दिखाई दे रही है।
रोड से जाने के लिए भी प्रशासन की तैयारियां पूरी
गुरुवार का मौसम देखते हुए प्रधानमंत्री के सड़क मार्ग से हल्द्धानी जाने की संभावना अधिक बन रही है। जिसको लेकर जिला पुलिस गुरुवार सुबह से अलर्ट दिखाई दे रही है। एयरफोर्स से लेकर किच्छा बार्डर तक पुलिसकर्मियों की ड्यूटियां लगाई गई है। प्रधानमंत्री की सुरक्षा के लिए एसपी सिटी रवींद्र कुमार, एसपी ट्रैफिक राम मोहन सिंह के साथ एसपी क्राइम मुकेश कुमार की ड्यूटी लगाई गई है।
लगभग 400 पुलिसकर्मियों की लगाई गई ड्यूटी
प्रधानमंत्री के बाई रोड जाने की संभावना को देखते हुए बरेली से लेकर बहेड़ी तक करीब 400 पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। पुलिस अधिकारियों के साथ 5 सीओ, 10 इंस्पेक्टर, 30 दरोगा, 50 महिला कांस्टेबल, 22 ट्रैफिक सिपाही, 125 कांस्टेबल के साथ 150 होमगार्ड की ड्यूटी लगाई गई है।
एक नजर में पीएम का कार्यक्रम
– 11:10 बजे दिल्ली एयरपोर्ट से वायुयान से उड़कर त्रिशूल एयरफोर्स स्टेशन में 11:55 बजे पहुंचेंगे।
– 12 बजे एयरफोर्ससे मोदी हेलीकाप्टर से हल्द्वानी में हैलीपैड के लिए उड़ेंगे।
– 2:25 बजे हल्द्वानी से उड़ेंगे और 3:05 बजे एयरफोर्स पहुंचेंगे।
– 3:10 बजे एयरफोर्ससे दिल्ली एयरपोर्ट के लिए उड़ेंगे।
ये भी पढ़े-
AIIMS डायरेक्टर रणदीप गुलेरिया ने ओमिक्रोन के खतरे के बीच दी चेतावनी, कहा- वेरिएंट है सुपर स्प्रेडर
