4 जनवरी को एटीएस कमांडो सेंटर का शिलान्यास करेंगे मुख्यमंत्री योगी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नए साल में चार जनवरी को देवबंद में एटीएस कमांड़ो सेंटर का शिलान्यास करेंगे। शिलान्यास को लेकर जिला प्रशासन तैयारियों में जुटा हुआ है। दरअसल प्रदेश में आतंकी गतिविधियों पर लगाम लगाने के लिए प्रदेश सरकार ने उत्तर प्रदेश एटीएस का दायरा बढ़ाने का फैसला किया है। इसके चलते देवबंद में …

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नए साल में चार जनवरी को देवबंद में एटीएस कमांड़ो सेंटर का शिलान्यास करेंगे। शिलान्यास को लेकर जिला प्रशासन तैयारियों में जुटा हुआ है।

दरअसल प्रदेश में आतंकी गतिविधियों पर लगाम लगाने के लिए प्रदेश सरकार ने उत्तर प्रदेश एटीएस का दायरा बढ़ाने का फैसला किया है। इसके चलते देवबंद में प्रदेश सरकार ने एटीएस सेंटर बनाने की घोषणा की थी।

आतंकवादी गतिविधियों पर लगाम लगाने के लिए पश्चिमी यूपी में 12 एटीएस केंद्र बनाने की घोषणा पिछले दिनों की गई थी। इनमें से एक एटीएस सेंटर देवबंद में भी बनना है।

इस एटीएस सेंटर में 15 आईपीएस अधिकारियों की तैनाती होगी और 100 से अधिक कमांडो यहां पर नियुक्त किए जाएंगे। फिलहाल मुख्यमंत्री द्वारा एटीएस कमांडो सेंटर के शिलान्यास करने की जानकारी मुख्यमंत्री के ट्विटर हैंडल से दी गई है।

बरेली: विजिबिलिटी न मिलने की वजह से 50 मिनट की देरी से पहुंचे पीएम मोदी, हल्द्वानी के लिए उड़े

विजिबिलिटी न मिलने की वजह से प्रधानमंत्री का राजकीय विमान 50 मिनट की देरी से दिल्ली से बरेली के लिए उड़ा। इस वजह से मोदी 12:45 पर त्रिशूल एयरवेज एयरपोर्ट पहुंचे। 5 मिनट में वहां मौजूद सांसद विधायक गणों से हाथ जोड़कर नमस्कार हुई और फिर मोदी हेलीकॉप्टर से हल्द्वानी में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में शामिल होने के लिए उड़ गए। करीब 12:45 बजे विजिबिलिटी मिलने पर हेलीकॉप्टर से हल्द्वानी जान का निर्णय लिया गया। इस दौरान एयरवेस में जनप्रतिनिधि जिला प्रशासन पुलिस अधिकारी और स्वास्थ विभाग की टीम में मौजूद रहीं।

पूरी खबर पढ़नें के लिए यहां क्लिक करें- बरेली: विजिबिलिटी न मिलने की वजह से 50 मिनट की देरी से पहुंचे पीएम मोदी, हल्द्वानी के लिए उड़े

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कांवड़ यात्रा को लेकर लखनऊ में सख्ती, मुख्य मार्गों पर बंद रहेंगी नॉनवेज की दुकानें; FSDA करेगा खाद्य पदार्थों की जांच
CJP Protest: CJP का रुख बरकरार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से कम कुछ स्वीकार नहीं, जानें CJP के प्रदर्शन पर क्या बोले RSS नेता इंद्रेश कुमार
लखनऊ में भोजपुरी अभिनेत्री ने दर्ज कराया साइबर फ्रॉड का केस, बेटी की AI से अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप 
हरदोई सड़क हादसा: तेज रफ्तार बनी जानलेवा, पेड़ से टकराई बाइक; किसान की दर्दनाक मौत
Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा