सार्वजनिक वितरण प्रणाली की दुकान के विरुद्ध ग्रामीणों में आक्रोश, किया प्रदर्शन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली। सार्वजनिक वितरण प्रणाली की दुकान पर हो रही मनमानी से परेशान ग्रामीणों का आक्रोश गुरुवार को फूट पड़ा। तहसील मुख्यालय पर एकत्र होकर ग्रामीणों ने प्रदर्शन करके एक ज्ञापन उपजिलाधिकारी को सौंपा। मामला क्षेत्र के सेमरी रना पुर गांव का है। गुरुवार की सुबह गांव से सैकड़ों की संख्या में महिला व पुरुष तहसील …

रायबरेली। सार्वजनिक वितरण प्रणाली की दुकान पर हो रही मनमानी से परेशान ग्रामीणों का आक्रोश गुरुवार को फूट पड़ा। तहसील मुख्यालय पर एकत्र होकर ग्रामीणों ने प्रदर्शन करके एक ज्ञापन उपजिलाधिकारी को सौंपा।

मामला क्षेत्र के सेमरी रना पुर गांव का है। गुरुवार की सुबह गांव से सैकड़ों की संख्या में महिला व पुरुष तहसील मुख्यालय पहुंचे और उन्होंने गांव की सरकारी दुकान पर गंभीर आरोप लगाते हुए नारेबाजी की। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में स्थित सार्वजनिक वितरण प्रणाली की दुकान निश्चित स्थान पर नहीं चल रही है। दुकानदार अपने घर पर राशन का वितरण करता है। यही नहीं ग्रामीणों को कम राशन दिया जाता है, जबकि उनके कार्ड पर अधिक राशन दर्ज किया जाता है। यहीं नहीं समय पर ग्रामीणों को राशन नहीं दिया जाता।

शासन द्वारा भेजा गया निशुल्क राशन भी कई लाभार्थियों को नहीं दिया जाता। ग्रामीणों का यह भी आरोप है कि दुकानदार ग्रामीणों के साथ दुरव्योहर भी करता है। काफी समय से परेशान ग्रामीण अब कोटेदार की मनमानी से आजिज आ चुके है , इसलिए वह तहसील मुख्यालय आए है।

ग्रामीणों ने एसडीएम से मिलकर एक ज्ञापन भी उनको सौंपा है। इस मौके पर गांव के दिनेश कुमार , धीरज कुमार , अमन कुमार , शिवाकांत , संदीप जायसवाल , राजा , नवल , छिटई , भारत लाल समेत सैकड़ों लोग मौजूद थे।

बहराइच: खाद्यान्न न मिलने से नाराज महिलाओं ने कोटेदार के विरुद्ध किया प्रदर्शन

हुजूरपुर विकास खंड के ग्राम पंचायत रत्तापुर की महिलाओं ने खाद्यान्न न मिलने पर गुरुवार को नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। अधिकारियों को शिकायती पत्र भेजकर खाद्यान्न न मिलने की शिकायत की है। सभी ने कार्रवाई की मांग की है।

पूरी खबर पढ़नें के लिए यहां क्लिक करें- बहराइच: खाद्यान्न न मिलने से नाराज महिलाओं ने कोटेदार के विरुद्ध किया प्रदर्शन

संबंधित समाचार