राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली मोर्चा 1 जनवरी को मनाएगी काला दिवस

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

कानपुर। राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीपी सिंह रावत के नेतृत्व में पूरे देश में पुरानी पेंशन बहाली के समर्थन में और नई पेंशन के विरोध में सभी कर्मचारियों की ओर से 1 जनवरी को काला दिवस मनाएंगे, जिसकी घोषणा प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार द्विवेदी ने की। मोर्चा के प्रदेश वरिष्ठ …

कानपुर। राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीपी सिंह रावत के नेतृत्व में पूरे देश में पुरानी पेंशन बहाली के समर्थन में और नई पेंशन के विरोध में सभी कर्मचारियों की ओर से 1 जनवरी को काला दिवस मनाएंगे, जिसकी घोषणा प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार द्विवेदी ने की।

मोर्चा के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रत्यूष द्विवेदी ने कहा जहां एक ओर देश एक जनवरी के दिन नव वर्ष के रूप में गर्मजोशी के साथ स्वागत करेगा तो दूसरी ओर देश के 75 लाख एनपीएस कर्मचारि के लिए 1 जनवरी काला दिवस के रूप में मनाया जाएगा क्योंकि 1 जनवरी से ही पुरानी पेंशन व्यवस्था को समाप्त कर बजार् नियोजित नई पेंशन योजना शुरू की थी। उन्होंने कहा कि इस काले कानून के विरोध में काला दिवस तब तक मनाया जाएगा जब तक नई पेंशन कानून वापस नहीं होता।

इस क्रम में उन्होंने कहा कि एनपीएस कानून कर्मचारियों के हित में ना होइस क्रम में उन्होंने कहा कि एनपीएस कानून कर्मचारियों के हित में ना होकर कष्टकारी है जो कि बुढ़ापे का सहारा हो सकता है। इसका विरोध में पुरानी पेंशन बहाली से पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा अलग-अलग प्रदेशों में कार्यक्रम कर रहा है प्रदेश महामंत्री पंकज सिंह ने कहा पुरानी पेंशन बुढ़ापे मेंहमारे लिए एकमात्र सहारा है।

2004 के बाद के नियुक्त राज्य कर्मचारी एवं केंद्र कर्मचारी सभी नई पेंशन योजना से लाभान्वित हैं। नई पेंशन योजना हम सभी कर्मचारियों के हित में नहीं है, हम सभी कर्मचारी विरोध करते हैं 75 लाख कर्मचारी इस दिन नव वर्ष को काला दिवस के रूप में मनाएंगे।

पढ़ें- बरेली: कल शहर में रोड शो करेंगे अमित शाह, जगह-जगह की जाएगी पुष्प वर्षा, पुलिस प्रशासन ने पूरी की तैयारियां

संबंधित समाचार