सीतापुर: अवैध असलहा फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़, पांच गिरफ्तार
सीतापुर। जिले के महमूदाबाद कोतवाली व रामपुर मथुरा इलाके में पुलिस ने छापेमारी कर अवैध असलहा बनाने की दो फैक्ट्रियों का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने भारी संख्या में निर्मित व अर्धनिर्मित देशी असलहे, कारतूस व असलहे बनाने के उपकरण बरामद किए हैं। साथ ही पुलिस ने दोनों थाना क्षेत्रों से पांच अभियुक्तों को भी …
सीतापुर। जिले के महमूदाबाद कोतवाली व रामपुर मथुरा इलाके में पुलिस ने छापेमारी कर अवैध असलहा बनाने की दो फैक्ट्रियों का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने भारी संख्या में निर्मित व अर्धनिर्मित देशी असलहे, कारतूस व असलहे बनाने के उपकरण बरामद किए हैं। साथ ही पुलिस ने दोनों थाना क्षेत्रों से पांच अभियुक्तों को भी गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों के खिलाफ पुलिस ने संबंधित मामले में मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल रवाना कर दिया है।
पुलिस के मुताबिक महमूदाबाद इलाके में क्षेत्र के ही सहदेवा गांव निवासी सुनील जायसवाल, बाराबंकी जिले के बड्डूपुर थाना क्षेत्र के गहिया गांव निवासी अपने साथी राजकुमार रावत के साथ मिलकर असलहे बनाने का काम करता था। सूत्रों से जानकारी होने पर पुलिस ने छापेमारी कर दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
पकड़े गए अभियुक्तों के पास से पुलिस ने एक देशी तमंचा बारह बोर, एक देशी तमंचा 315 बोर, एक अर्धनिर्मित असलहा, तीन मरम्मत वाले असलहे बारह बोर, एक मरम्मत वाला असलहा 315 बोर, एक कारतूस बारह बोर, एक कारतूस 315 बोर, असलहे बनाने के काम आने वाले तीन पाइप, एक इमरजेंसी लाइट, अवैध असलहे बनाने के उपकरण अादि बरामद किए हैं।
पुलिस का कहना है कि अभियुक्तों को जेल भेज दिया गया है। इस असलहा फैक्ट्री का भंडाफोड़ करने वाली पुलिस टीम में इंस्पेक्टर अनिल कुमार सिंह, एसआई धर्मेंद्र बहादुर सिंह व अजीत वर्मा, हेड कांस्टेबिल राजेंद्र यादव व रजनीश, आरक्षी पवन, कुलदीप व सुनील शामिल थे। इसके अलावा रामपुर मथुरा पुलिस ने इलाके के गढ़चपा मजरा बहादुरगंज गांव निवासी जाबिर, इसी क्षेत्र के चांदपुरवा निवासी रंगीलाल व अचलापुर निवासी मोतीलाल को गिरफ्तार किया है।
यह लोग भी असलहा बनाने का काम करते हैं। पुलिस ने इन लोगों के पास से पांच तमंचा 12 बोर, दो अर्द्धनिर्मित देशी तमंचा, तीन जिंदा कारतूस 12 बोर, छह मरम्मत वाले असलहे व असलहे बनाने के उपकरण बरामद किए हैं। इसका खुलासा करने वाली पुलिस टीम में एसआई राजपाल सिंह व अजय दुबे, हेड कांस्टेबिल श्याम सिंह व लक्ष्मीकांत तिवारी, आरक्षी दीपक कुमार, हरिशंकर सिंह, अंकित कुमार शामिल थे।
यह भी पढ़ें:-लखनऊ: ममता चैरिटेबल ट्रस्ट के संस्थापक राजीव मिश्रा ने अमृत विचार से की खास बातचीत
