2021 में एटीएस प्रदेश को किया सुरक्षित, उपलब्धियों भरा रहा वर्ष : डीजीपी
लखनऊ। उत्तर प्रदेश आतंकवादी निरोधक दस्ता (एटीएस) के लिए वर्ष 2021 काफी उलब्धियों भरा रहा। आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाईयों और अपराधियों की गिरफ्तारी के मामले में एटीएस ने इस वर्ष कीर्तिमान स्थापित किया है। एटीएस ने प्रदेश को और भी सुरक्षित बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। ये बातें डीजीपी मुकुल गोयल ने गुरुवार को …
लखनऊ। उत्तर प्रदेश आतंकवादी निरोधक दस्ता (एटीएस) के लिए वर्ष 2021 काफी उलब्धियों भरा रहा। आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाईयों और अपराधियों की गिरफ्तारी के मामले में एटीएस ने इस वर्ष कीर्तिमान स्थापित किया है। एटीएस ने प्रदेश को और भी सुरक्षित बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। ये बातें डीजीपी मुकुल गोयल ने गुरुवार को गोमती नगर विस्तार स्थित पुलिस मुख्यालय में प्रेसवार्ता करते हुए कहीं। मौके पर एडीजी लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार मोर्डिया व आईजी एटीएस जीके गोस्वामी भी मौजूद थे। मौके पर वर्ष 2021 के दौरान एटीएस की उपलब्धियों के बारे में बताया गया।
आईएसआई एजेंटों व अलकायदा आतंकियों के विरूद्ध कार्रवाई बड़ी सफलता
डीजीपी ने बताया कि 8 जनवरी 2021 को एटीएस ने हापुड़ निवासी सौरभ शर्मा को भारतीय नौसेना से खूफिया जानकारियां बेचने के आरोप में गिरफ्तार किया, बाद में सौरभ को जानकारियों के बदले आतंकी संगठनों से पैसा दिलाने वाले गुजरात निवासी अनस गितैली को भी पकड़ा गया। इसके अलावा विभिन्न स्थानों पर विस्फोट करने की साजिश करने वाले छह आतंकियों मो. आमिर जावेद, मूलचंद्र उर्फ साजू उर्फ लाला, मो. जमील उर्फ जमील खत्री, मो. इम्तियाज उर्फ कल्लू, जीशान कमर और मो. ताहिर उर्फ मदनी को भी गत 14 सितंबर 2021 को प्रयागराज से गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा 11 जुलाई को अलकायदा के दो आतंकियों मो. मिनहाज अहमद व मसीरूद्दीन को विस्फोटक सामग्री व कुकर बम के साथ गिरफ्तार किया गया। इनकी निशानदेही पर 14 जुलाई को शकील, मो. मुस्तकीम प मुईद काे गिरफ्तार किया गया।
कई गिरोहों को किया नेस्तोनाबूत
एटीएस ने वर्ष 2021 के दौरान बांग्लादेश और म्यांमार से अवैध रूप से भारत लाये जाने वाले घुसपैठियों के गिरोह की धरपकड़ करते हुए 16 रोहिंग्या, 19 बांग्लादेशी व 7 भारतीय सहयोगियों को भी पकड़ा। अवैध रूप से धर्मांतरण करने वाले गिरोह, अवैध रूप से प्री एक्टिवेटेड सिम के माध्यम से चाईनीज गैंग के आर्थिक घोटाले का भंडाफोड़, शस्त्र फैक्ट्री, अवैध सिम बॉक्स संचालन, मादक पदार्थ की सप्लाई, भारतीय जाली मुद्रा या जाली मुद्रा की आड़ में धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश कर 100 करोड़ से अधिक राशि बरामद की। वर्ष 2021 के दौरान एटीएस ने 12 दर्ज मामलों में कुल 123 लोगों को गिरफ्तार किया गया, जिसमें से 94 लोगों को कुल 778 दिन की रिमांड पर लिया गया। इसके अलावा कई अन्य उपलब्धियां हासिल की गईं।
