डरी-सहमी भाजपा अब ज्यादा असहिष्णु : अखिलेश यादव

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि डरी-सहमी भारतीय जनता पार्टी  (भाजपा) विपक्ष के लिए असहिष्णु और आक्रामक होती जा रही है। विपक्ष को बदनाम करने की साजिशें तेज हो रही हैं। अब तो जनता पूरी तरह भाजपा के खिलाफ विपक्ष के साथ खड़ी है। अखिलेश …

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि डरी-सहमी भारतीय जनता पार्टी  (भाजपा) विपक्ष के लिए असहिष्णु और आक्रामक होती जा रही है। विपक्ष को बदनाम करने की साजिशें तेज हो रही हैं। अब तो जनता पूरी तरह भाजपा के खिलाफ विपक्ष के साथ खड़ी है।

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा के राज में नौजवानों को सबसे ज्यादा प्रताड़ित किया जा रहा है। मुख्यमंत्री नौकरी-रोजगार के सत्य से परे आंकड़े देते नहीं थकते जबकि बेरोजगार हिंसा के शिकार हो रहे हैं। होर्डिंग लगाने वाले मुख्यमंत्री जी उनके होर्डिंग क्यों नहीं लगवा देते जिनको उन्होंने नौकरियां-रोजगार दिया है? भाजपा की एनकाउंटर संस्कृति में कुछ पुलिस वाले भी बेरहम हो गए हैं। शिक्षक भर्ती के प्रदर्शनकारियों की गर्दन पर हाथ डालने वाले प्रशासन को उत्तर प्रदेश के बेरोजगार युवक सन् 2022 में जवाब देंगे।

यह भी पढ़ें:-हल्द्वानी: प्रधानमंत्री मोदी को काले झंडे दिखाने की हसरत रह गई अधूरी, सपा, कांग्रेस और भीम आर्मी के कार्यकर्ता हिरासत में

सपा मुखिया अखिलेश यादव ने कहा कि इसमें दो राय नहीं कि सन् 2022 में होने वाला चुनाव देश के भविष्य की दशा-दिशा भी तय करेगा। यह चुनाव वंचित और युवा वर्ग को अपने संविधान तथा सम्मान बचाने का ऐतिहासिक अवसर है। समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर ही प्रदेश में खुशहाली आएगी और समाज के हर वर्ग का मान-सम्मान सुरक्षित होगा।

यह भी पढ़ें:-महाराष्ट्र के माथे पर फिर से चिंता की लकीरे खीचता कोरोना…46.25 प्रतिशत की वृद्धि के साथ एक दिन में सामने आए 3,671 नए मामले

संबंधित समाचार