चित्रकूट: चार अंतरजनपदीय गांजा तस्कर गिरफ्तार, 56 लाख का गांजा बरामद
चित्रकूट। उत्तर प्रदेश के चित्रकूट में पुलिस ने मादक पदार्थ की तस्करी में लगे एक बड़े रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए चार अंतरजनपदीय गांजा तस्करों को गिरफ्तार उनके पास से 56 लाख 60 हजार रुपये कीमत का गांजा और हथियार बरामद किये हैं। पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल ने गुरुवार को बताया कि प्रयागराज-बांदा हाईवे पर …
चित्रकूट। उत्तर प्रदेश के चित्रकूट में पुलिस ने मादक पदार्थ की तस्करी में लगे एक बड़े रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए चार अंतरजनपदीय गांजा तस्करों को गिरफ्तार उनके पास से 56 लाख 60 हजार रुपये कीमत का गांजा और हथियार बरामद किये हैं। पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल ने गुरुवार को बताया कि प्रयागराज-बांदा हाईवे पर बुधवार देर रात चेकिंग के दौरान खुटहा गांव के पास पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक कार को रोका।
तलाशी के दौरान चित्रकूट पुलिस ने कार से दो बोरे से 28 बंडल गांजा बरामद किया। इस दौरान पुलिस ने गांजा तस्कर शिवकुमार यादव पुत्र रमाकांत निवासी मानपुर थाना राबर्ट्सगंज जिला सोनभद्र, सुरेश कुमार पुत्र रामकेसी निवासी खलिहारी थाना रायपुर जिला सोनभद्र को गिरफ्तार किया। बरामद गांजे का वजन 56 किलो 600 ग्राम है। सुरेश से तमंचा और दो कारतूस और शिवकुमार से दो कारतूस भी मिले।
झांसी में नाईट कर्फ्यू , नये साल के जश्न की उम्मीदों पर फिरा पानी
झांसी। उत्तर प्रदेश की वीरांगना नगरी झांसी में कोविड-19 के नये वेरिएंट ओमिक्रोन के खतरे के मद्देनजर प्रशासन के नाइट कर्फ्यू लगाये जाने से नये साल के जश्न की तैयारियों में लगे लोगों की उम्मीदों पर पानी फिर गया है। कोविड-19 की दूसरी लहर न केवल देश और दुनिया बल्कि वीरांगनाा नगरी में ही बेहद दुख लेकर आयी और महानगर में शायद ही कोई ऐसा परिवार रहा हो जिसने इस महामारी में किसी प्रियजन को न खोया हो लेकिन वर्ष 2021 के बाद के महीनों में कोरोना के कम होते प्रभाव के बीच धीरे धीरे जिंदगी पटरी पर आने लगी और यहां तो स्थिति काफी हद तक सामान्य नजर आ रही थी लेकिन दिसंबर से हालात फिर से बिगड़ना शुरू हो गये।
यह भी पढ़ें:-चुनाव आयोग तय नहीं करेंगा की कौन है कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल का सदस्य : अंशू अवस्थी
