बरेली: बिचौलियों को धान बेचने को मजबूर कर रहे केंद्र प्रभारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। धान खरीद में मनमानी के खिलाफ गुरुवार को किसान एकता संघ ने दामोदर स्वरूप पार्क में किसान पंचायत कर आक्रोश जताया। पैदल मार्च कर ज्ञापन देने कलेक्ट्रेट पहुंचे। भीड़ अधिक होने पर कर्मचारियों ने कलेक्ट्रेट परिसर का गेट बंद कर दिया। इसको लेकर प्रशासनिक अधिकारी और किसान नेताओं में नोकझोंक भी हुई। …

बरेली, अमृत विचार। धान खरीद में मनमानी के खिलाफ गुरुवार को किसान एकता संघ ने दामोदर स्वरूप पार्क में किसान पंचायत कर आक्रोश जताया। पैदल मार्च कर ज्ञापन देने कलेक्ट्रेट पहुंचे। भीड़ अधिक होने पर कर्मचारियों ने कलेक्ट्रेट परिसर का गेट बंद कर दिया। इसको लेकर प्रशासनिक अधिकारी और किसान नेताओं में नोकझोंक भी हुई।

किसान नेता डॉ रवि नागर ने कहा कि धान खरीद के नाम पर किसानों को परेशान किया जाता है। कई दिनों तक धान से भरी ट्रॉली खड़ी रहती है। कमीशन के फेर में केंद्र प्रभारी धान की खरीद नहीं कर रहे जिसकी वजह से बिचौलियों को कम दाम पर किसानों को धान बेचना पड़ रहा है। व्यापारियों का धान मंडी में लाने की बात कहकर रिपोर्ट दर्ज कराने का डर दिखाया जाता है। खेत मजदूर यूनियन के प्रदेश सचिव राजीव शांत ने कहा कि किसाानों का शोषण किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगा।

उन्होंने डिप्टी आरएमओ सुनील भारती पर किसानों को डराने-धमकाने का आरोप लगाया। धरना प्रदर्शन के बाद किसान डिप्टी आरएमओ से मिलने उनके कार्यालय पहुंचे लेकिन वह नहीं मिले। कलेक्ट्रेट में प्रशासनिक अधिकारी को ज्ञापन देकर किसानों के साथ हो रहे अन्याय को बंद कराने की मांग की। भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश प्रभारी शोएब इजहार खान ने कहा कि मौसम की मार से पहले ही किसान बेहाल हैं। क्रय केंद्रों पर किसान का शोषण हो रहा है।

किसान पंचायत में प्रदेश संगठन सचिव चौधरी जगपाल सिंह यादव, युवा प्रदेश अध्यक्ष पंडित राजेश शर्मा, मंडल प्रभारी इरशाद अली, युवा मंडल अध्यक्ष यशवीर यादव, मंडल महासचिव नामी शरण यादव, अवधेश, शुभम शर्मा, विवेक नागर, अमरपाल सिंह, रणवीर यादव, राकेश कुमार आदि उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार