बिजनौर : बंगाली डाक्टर की हत्या के मामले में तीन गिरफ्तार, प्रेम-प्रसंग के चलते उतारा था मौत के घाट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बिजनौर,अमृत विचार। प्रेम प्रसंग में बंगाली डाक्टर की गत सप्ताह हुई हत्या के मामले का पुलिस ने गुरुवार को खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जानकारी के अनुसार 24 दिसंबर को थाना कोतवाली शहर की माता कॉलोनी नवलपुर बैराज निवासी संजय हल्दर उर्फ बंगाली (30) पुत्र खिरोद हल्दर का …

बिजनौर,अमृत विचार। प्रेम प्रसंग में बंगाली डाक्टर की गत सप्ताह हुई हत्या के मामले का पुलिस ने गुरुवार को खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जानकारी के अनुसार 24 दिसंबर को थाना कोतवाली शहर की माता कॉलोनी नवलपुर बैराज निवासी संजय हल्दर उर्फ बंगाली (30) पुत्र खिरोद हल्दर का शव गांव में से लगभग 3 किलोमीटर की दूरी पर रावली रोड पर मिला था।

मृतक के शरीर पर चोट के निशान थे और मृतक के शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गोली लगने से मौत होने की पुष्टि हुई है। मृतक के पिता की तहरीर पर थाना कोतवाली शहर में दीपक पुत्र मनोरंजन निवासी हेमराज कॉलोनी, इंदर उर्फ काला पुत्र सपन निवासी नवलपुर बैराज कॉलोनी, जितेंद्र पुत्र रमेश निवासी बैराज कॉलोनी जनपद मुजफ्फरनगर के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया था। इस मामले का संज्ञान लेकर एसपी डॉ धर्मवीर सिंह ने नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिये सर्विलांस टीम को भी स्थानीय पुलिस की मदद के लिए निर्देशित किया गया था।

गुरुवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए बैराज मार्ग पर खेड़की चौराहे से घटना में नामित तीनों 15 हजार के इनामी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर एक अवैध तमंचा, दो जिंदा कारतूस व एक अवैध चाकू बरामद किए हैं। पुलिस टीम के अनुसार घटना में शामिल एक अन्य अभियुक्त जितेंद्र पुत्र रमेश निवासी बैराज कॉलोनी जनपद मुजफ्फरनगर फरार है। जिसकी गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।
गिरफ्तार अभियुक्तों ने जानकारी दी कि अभियुक्त सपन हल्दर की पत्नी का मृतक संजय हल्दर के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। जिसके चलते वह उसकी पत्नी को भगा कर ले गया था। जिसके चलते तीनों अभियुक्तों ने एक राय होकर घटना को अंजाम दिया। पुलिस टीम में स्वाट व सर्विलांस निरीक्षक धीरज सोलंकी, दरोगा जर्रार हुसैन, सिपाही खालिद, बेताब जावला, मोनू, मोहित शर्मा तथा प्रभारी निरीक्षक राधेश्याम, एसएसआई सुनील कुमार, दरोगा धर्मेंद्र गिरी, सिपाही आिद शामिल रहे।

पत्नी और बेटी को जान से मारने का प्रयास, तहरीर
चांदपुर। ग्राम बिराल निवासी विवाहिता ने पती पर पत्नी व पुत्री को जान से मारने का आरोप लगाया है। युवक ने परिजनों के साथ मिलकर पत्नी व पुत्री को मारने का प्रयास किया। विवाहिता के पिता ने घटना की तहरीर कोतवाली में देकर कार्रवाई की मांग की है। हल्दौर थाना क्षेत्र के ग्राम झालू निवासी सितम सिंह की पुत्री सोनिका की शादी स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम बिराल निवासी अमित पुत्र महिपाल के साथ हुई है। शादी के कुछ दिनों बाद से ही अमित व सोनिका में कहासुनी होने लगी थी। सोनिका के पुत्री पैदा होने पर ससुराली उत्पीड़न कर रहे थे।

संबंधित समाचार