बरेली: गृह मंत्री की सुरक्षा के इंतजाम कड़े, मंच भी होने लगा तैयार, छतों से लेकर चौराहों तक फोर्स की ड्यूटी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। देश के गृह मंत्री अमित शाह आज बरेली में होंगे। करीब चार किलोमीटर लंबे रोड शो को लेकर पुलिस प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली है। अय्यूब खां पर उनका रोड शो समाप्ति के बाद वह लोगों को संबोधित करेंगे। इसके लिए भी उनका मंच तैयार हो चुका है। सुरक्षा की दृष्टि …

बरेली, अमृत विचार। देश के गृह मंत्री अमित शाह आज बरेली में होंगे। करीब चार किलोमीटर लंबे रोड शो को लेकर पुलिस प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली है। अय्यूब खां पर उनका रोड शो समाप्ति के बाद वह लोगों को संबोधित करेंगे। इसके लिए भी उनका मंच तैयार हो चुका है। सुरक्षा की दृष्टि से भी कड़ी निगरानी की जा रही है। सुबह से ही सीसीटीवी, वीडियो कैमरे लेकर स्नाइपर छतों, गलियों, नुक्कड़, चौराहे पर मुस्तैद हो गए हैं। तो वहीं, हर चौराहे पर गली नुक्कड़ पर पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है। जिससे किसी भी तरह की कोई घटना न हो सके।

दोपहर 3:50 पर त्रिशुल एयरबेस पहुंचेंगे अमित शाह
शुक्रवार यानि आज अमित शाह विशेष विमान से शाम 3:50 बजे त्रिशूल एयरबेस पर पहुंचेंगे। जहां से भाजपा नेता और पुलिस-प्रशासन के अधिकारी स्वागत करेंगे। गृह मंत्री का काफिला त्रिशूल से कार के जरिए जन विश्वास यात्रा में शामिल होने के लिए निकलेगा। अमित शाह का रोड शो कुतुबखाने से शुरू होगा। शाम 4.25 बजे अमित शाह कुतुबखाना पहुंचेंगे। इसके बाद यहां से रोड शो करते हुए अय्यूब खां पर रोड शो का समापन होगा।

छतों पर भी फोर्स को कर दिया गया तैनात
पटेल चौक और उसके आस-पास के इलाकों में फोर्स की ड्यूटी छतों पर भी लगाई गई है। जिससे यह देखा जा सके कि कोई शरारती तत्व कुछ खुराफात करने की कोशिश न करें। मंच के ठीक ऊपर पर भी दो जवानों को ड्यूटी पर तैनात किया गया है। वहीं, शाह से सीधे कोई भी नहीं मिल पाएगा।न ही कोई सीधे हार आदि पहना पाएगा। शाह के पास या मंच तक पहुंचने से पहले ही उसकी पूरी जांच की जाएगी। मैटल डिक्टेर टेस्ट के बाद ही उसे आगे भेजा जाएगा।

किन-किन जगहों से गुजरेगा रोड शो
रोड शो तिलक इंटर कॉलेज से शुरू होकर किला थाना से साहूकारा, नीम चढ़ाई, सीताराम कूंचा, दीपक मिठाई, कटरा मानराय, जगत टाकीज, गली नवावान, कुतुबखाना तक निकलेगा। यहां के बाद शास्त्री मार्केट, आलमगिरीगंज, शील अस्पताल, मठ की चौकी, साहू गोपीनाथ, स्टेट बैंक शाहमतगंज, शाहमतगंज छोटा चौराहा, शाहमतगंज मेन चौराहा तक भव्य स्वागत होगा। यहां से रोड शो ऊंचा शिखर मंदिर, काली मंदिर, निवास कैंट विधायक, बरेली कॉलेज गेट, नगर निगम गेट से होते हुए पटेल चौक जाकर समाप्त होगा।

पटेल चौक से शाहमतगंज तक करीब 12 जगहों पर स्वागत मंच
अमित शाह के स्वागत के लिए पटेल चौक से लेकर शाहमतगंज तक करीब 10-12 जगहों पर स्वागत मंच बनाया गया है। जहां कार्याकर्ता शाह के ऊपर फूल वर्षा करेंगे। इसी के साथ कई जगहों पर स्वागत द्वार भी बनाए गए है। इस समय पूरे शहर में स्पीकर और लाइटों की खासी व्यवस्था की गई है।

हाई टेंशन लाइन के नीचे शाह का मंच
पटेल चौक पर अमित शाह मंच हाई टेंशन लाइन के नीचे बना दिया गया है। हालांकि तार अचानक से टूटकर न गिर जाएं इसके लिए पहले से ही जाल भी बुन दिया गया है। जिससे यदि अचानक से तार टूट भी जाएं तो वह जमीन पर गिरने से पहले ही उस जाल में फंस जाएं।

शाह के आने से पहले तक बनती रही सड़क
शाह के बरेली पहुंचने से पहले तक सड़क निर्माण कार्य चलता रहा। जहां से शाह का काफिला गुजरेगा वहां-वहां पर अभी भी सड़क निर्माण का कार्य तेजी से चल रहा है। शाहमतगंज पर दोपहर करीब 3 बजे तक सड़क का निर्माण होता रहा। शाहमतगंज से सभी फलों के ठेले वालों को खदेड़ दिया गया है। किसी भी तरह की कोई फड़ या ठेला नहीं लगा है।

जहां से निकलने की जगह नहीं थी, वहां आज दिख रही चौड़ी रोड
शाहमतगंज की मुख्य फल मंडी, जहां से लोगों को निकलने के लिए जगह नहीं मिलती थी। वहां पर से सभी फल वालों को खदेड़ दिया गया है। इसके बाद उस जगह को देखने के बाद यह नहीं कहा जा सकता कि वह रोड इतना चौड़ा हो सकता है।

ये भी पढ़े-

बरेली: सिपाही के 50 हजार मांगने के मामले में सिपाही लाइन हाजिर, मारपीट करने वाले दो आरोपियों समेत तीन पर रिपोर्ट

संबंधित समाचार