रायबरेली: ग्रामीणों ने प्राथमिक स्कूल में बंद किए मवेशी, फसल चौपट होने से परेशान हुए किसान
रायबरेली। लालगंज क्षेत्र के चचिहा मजरे कोरिहरा गांव के ग्रामीणों ने आवारा मवेशियों से परेशान होकर उन्हें गांव के ही प्राथमिक विद्यालय में बंद कर दिया और गेट पर ताला लगा दिया। ग्रामीणों का कहना था कि गांव में भारी संख्या में जानवर खुले घूम रहे हैं। झुंड के झुंड जानवर खेतों में घुसकर फसल …
रायबरेली। लालगंज क्षेत्र के चचिहा मजरे कोरिहरा गांव के ग्रामीणों ने आवारा मवेशियों से परेशान होकर उन्हें गांव के ही प्राथमिक विद्यालय में बंद कर दिया और गेट पर ताला लगा दिया। ग्रामीणों का कहना था कि गांव में भारी संख्या में जानवर खुले घूम रहे हैं। झुंड के झुंड जानवर खेतों में घुसकर फसल चैपट कर रहे है जिसे देखने वाला कोई नहीं है।
कड़ाके की ठंड में किसान फसलों की सुरक्षा को लेकर रतजगा करने को मजबूर है। लेकिन यह मवेशी जिस खेत में घुसते हैं उसकी पूरी फसल बरबाद कर देते हैं। नाराज ग्रामीणों ने आज सुबह से गांव में खेतों मे घूम रहे जानवरों को खदेड़कर स्कूल परिसर में बंद करना शुरू कर दिया था। थोड़ी ही देर में आधा सैकड़ा से अधिक मवेशी स्कूल परिसर में पहुंच गए।
ग्रामीणों ने गेट पर ताला भी लगा दिया ताकि वह बाहर न निकलने पाए। ग्रामीणों पूर्व प्रधान विजय प्रताप सिंह समेत विशाल सिंह, शैलेंद्र सिंह, मनीष सिंह, ने बताया कि इसकी जानकारी एसडीएम विजय कुमार समेत सरेनी विधायक धीरेंद्र बहादुर सिंह को दी गई लेकिन अधिकारी तो छोड़ो शाम तक मौके पर कोई कर्मचारी तक नही पहुंचा था।ग्रामीणों की मांग है कि गांव में गौशाला बनवाकर मवेशियों को वहां बंद कराया जाए।
रायबरेली: फिर से चलेगी प्रदेश की पहली पेपर मिल, नए मालिक ने हासिल किया स्वामित्व
उत्तर प्रदेश की पहली श्री भवानी पेपर मिल फिर से चलेगी। बंद पड़ी पेपर मिल के नए मालिक ने मिल की जिम्मेदारी संभाल ली है। परिसर स्थित अभयदाता मंदिर में पूजन-अर्चन के बाद परिसमापक ने स्वामित्व प्रमाण पत्र नए मालिक को सौंप दिए।
पूरी खबर पढ़नें के लिए यहां क्लकि करें- रायबरेली: फिर से चलेगी प्रदेश की पहली पेपर मिल, नए मालिक ने हासिल किया स्वामित्व
