सभी समाज के लोग मिलकर भाजपा की बनाएंगे सरकार: सांसद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। भाजपा की ओर से शुक्रवार को श्रावस्ती के लक्ष्मण नगर में पिछड़ा वर्ग और किसान मोर्चा का संयुक्त सम्मेलन आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि बहराइच सांसद रहे। उन्होंने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि सभी लोग मिलकर भाजपा की सरकार बनाएंगे। इस बार जनता और अधिक सीट से जीत दिलाएगी। भारतीय जनता पार्टी …

बहराइच। भाजपा की ओर से शुक्रवार को श्रावस्ती के लक्ष्मण नगर में पिछड़ा वर्ग और किसान मोर्चा का संयुक्त सम्मेलन आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि बहराइच सांसद रहे। उन्होंने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि सभी लोग मिलकर भाजपा की सरकार बनाएंगे। इस बार जनता और अधिक सीट से जीत दिलाएगी।

भारतीय जनता पार्टी की ओर से शुक्रवार को श्रावस्ती जिले के लक्ष्मण नगर में सम्मेलन का आयोजन किया गया। पिछड़ा वर्ग और किसान मोर्चा के संयुक्त सम्मेलन के मुख्य अतिथि सांसद बहराइच अक्षयवर लाल गोंड रहे। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष महेश चंद्र मिश्र ने की। काफी संख्या में आए लोगों को सांसड ने संबोधित करते हुए कहा कि गरीबों के हित में सरकार योजनाएं चला रही है।

जिसमें जनधन खाता, मनरेगा योजना, किसान सम्मान निधि, आवास का लाभ लोगों को मिल रहा है। अब बिना घूस के ही लोगों के काम हो रहे हैं। सभी समाज को एकजुट रखने के लिए भाजपा की ओर से सम्मेलन भी कराया जा रहा है। इसका आशीर्वाद जनता देगी।

इस बार विधान सभा चुनाव में सभी वर्ग के लोग भाजपा को मतदान करेंगे। जिससे इस बार पुनः पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी। सम्मेलन को जिलाध्यक्ष महेश चंद्र मिश्र, विधायक रामफेरन पाण्डेय ने भी संबोधित किया। इस दौरान काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।

अब इन ट्रेनों में अनारक्षित टिकट पर सफर कर सकेंगे यात्री, देखें ट्रेनों के नाम…

रोज ट्रेनों में सफर करने वालों के लिए राहत की खबर आई है। 1 जनवरी से आरक्षित ट्रेनों में अनारक्षित टिकट पर यात्री सफर कर सकेंगे। पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन 1 जनवरी से 8 जोड़ी ट्रेन के 44 जनरल कोच को बहाल करते हुए अनारक्षित कोच में बदल दिया है। इस वजह से यात्री अब 8 जोड़ी ट्रेन में जनरल टिकट लेकर भी सफर कर सकेंगे।

पूरी खबर पढ़नें के लिए यहां क्लिक करें- अब इन ट्रेनों में अनारक्षित टिकट पर सफर कर सकेंगे यात्री, देखें ट्रेनों के नाम…

संबंधित समाचार