लखनऊ: अवैध रिश्ते दे रहे जघन्य अपराधों को अंजाम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। पति-पत्नी के रिश्ते में नोंक-झोंक तो संबंध को और मजबूत बनाती है, पर यही नोंक-झोंक, लड़ाई में तब्दील होने लगे और खटास पैदा कर दे तो परिणाम भयावह हो सकते हैं। जी हां इन दिनों पति-पत्नी के पारिवारिक विवाद और गैरवैवाहिक अवैध संबंध हत्या और जानलेवा हमले जैसे जघन्य अपराधों का कारण बन रहे …

लखनऊ। पति-पत्नी के रिश्ते में नोंक-झोंक तो संबंध को और मजबूत बनाती है, पर यही नोंक-झोंक, लड़ाई में तब्दील होने लगे और खटास पैदा कर दे तो परिणाम भयावह हो सकते हैं। जी हां इन दिनों पति-पत्नी के पारिवारिक विवाद और गैरवैवाहिक अवैध संबंध हत्या और जानलेवा हमले जैसे जघन्य अपराधों का कारण बन रहे हैं। परेशानी की बात ये है कि अपराध का यह ट्रेंड इन दिनों राजधानी व आसपास के क्षेत्रों में तेजी से बढ़ रहा है।

दो सप्ताह में 04 मामले आए सामने

पिछले दो सप्ताह में पुलिस के समक्ष पति-पत्नी के बीच पारिवारिक विवाद व गैरवैवाहिक अवैध संबंध के चलते 04 बड़े अपराध के मामले सामने आए। जिनमें 30 दिसंबर, 26 दिसंबर व 18 दिसंबर को तीन हत्याएं व 19 दिसंबर को पेट्एरेल डालकर जलाने का जानलेवा हमला शामिल है। ये चारों घटनाएं दूसरी शादी, अवैध संबंध या शक के कारण हुईं। दो में पति ने पत्नी को, जबकि दो में पत्नी ने पति को शिकार बनाया।

इम्पल्सिव डिसऑर्डर व डिल्यूजनल डिसऑर्डर के मामले तेजी से सामने आ रहे : डॉ प्रांशू अग्रवाल, साइकियाट्रिस्ट

गोमती नगर स्थित हैप्पी माइंड्स साइकियाट्री क्लीनिक के साइकियाट्रिस्ट डॉ प्रांशू अग्रवाल ने बताया कि पति-पत्नी के बीच इम्पल्सिव डिसऑर्डर व डिल्यूजनल डिसऑर्डर के कई मामले सामने आ रहे हैं। इम्पल्सिव डिसऑर्डर में बात-बात पर रोक-टोक, अपनी इच्छाएं थोपने, सेक्सुअल डिसअप्वाइंटमेंट, नशा जैसे कारणों के चलते आए दिन नोंक-झोंक होती है और अचानक गुस्से में पार्टनर कीइ जान ले लेते हैं और बाद में पछतावा करते हैं। वहीं डिल्यूजनल डिसऑर्डर के चलते रिश्तों में पर्याप्त समय न देने के कारण पार्टनर के खिलाफ उसका अवैध संबंध होने का शक पैदा हो जाता है, जो काफी प्रयासों के बाद भी दूर नहीं होता। यह भी अंतत: अपराध को अंजाम देता है।

घटनाएं एक नजर में :-

  • 30 दिसंबर : 18 दिसंबर को गोमतीनहर के विभूतिखंड निवासी लोहिया संस्थानकर्मी श्रीराम यादव गायब हो गये थे। 30 दिसंबर को पता चला कि उनकी पत्नी संगीता के जहांगीर पॉलीटेक्नीक के प्रो. अवशिष्ट से अवैध संबंध थे। रोक-टोक करने के चलते संगीता और अवशिष्ट ने तीन अन्य लोगों के साथ मिलकर श्रीराम यादव की गोली मारकर हत्या कर दी।
  • 26 दिसंबर : गुडम्बा थाना क्षेत्र के जहीराुपर निवासी शकील अंसारी ने विकास नगर में जगरानी अस्पताल के समीप बीच रोड पर दिन-दहाड़े अपनी पत्नी गुलशन खातून की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी और रक्तरंजित चाकू लेकर थाने पहुंच गया। पूछताछ में पता चला कि गुलशन के बाद शकील ने एक अन्य महिला से चोरी छिपे शादी कर ली थी, इसके चलते दोनों के बीच कई दिनों से विवाद चल रहा था।
  • 21 दिसंबर : इंदिरा नगर थाना अंतर्गत मानस विहार कॉलोनी में मंगलम बेकरी के मालिक राजेश बलोचा ने अपनी पत्नी श्वेता बलोचा की गोली मारकर हत्या कर दी और खुद भी आत्महत्या कर ली। जानकारी में पता चला कि दोनों के बीच एक दूसरे के अवैध संबंध के शक को लेकर आए दिन लड़ाई होती थी।
  • 19 दिसंबर : बाजारखाला के करेहटा निवासी विजय पाल को पेट्रोल डालकर बुरी तरह जला दिया गया। विजय ने बताया कि उसकी पत्नी ललिता ने ही अपने मायके बुलाकर दो अन्य व्यक्तियों के साथ मिलकर उसे जान से मारने की कोशिश करते हुए जला दिया। पुलिस ने बताया कि विजय पाल का किसी अन्य महिला से अवैध संबंध था, इसके चलते ललिता और उसके बीच आए दिन विवाद होता था। 17 दिसंबर को दोनों थाने भी आए थे और सुलह कराई गई थी।

संबंधित समाचार