हल्द्वानी: बिजली का तार टूटने से लगी आग, मची अफरातफरी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। मंगलपड़ाव स्थित मच्छली बाजार में शुक्रवार को अचानक बिजली की केबिल टूट गई। तार टूटने से पोल में स्पार्किंग होने लगी। स्पार्किंग से अचानक नजदीकी एक दुकान की छत पर आग पकड़ गई। जिसके बाद लोग घबरा गए और अफरा-तफरी मच गई। पास में मौजूद राजकीय कन्या प्राथमिक विद्यालय के बच्चे भी …

हल्द्वानी, अमृत विचार। मंगलपड़ाव स्थित मच्छली बाजार में शुक्रवार को अचानक बिजली की केबिल टूट गई। तार टूटने से पोल में स्पार्किंग होने लगी। स्पार्किंग से अचानक नजदीकी एक दुकान की छत पर आग पकड़ गई। जिसके बाद लोग घबरा गए और अफरा-तफरी मच गई। पास में मौजूद राजकीय कन्या प्राथमिक विद्यालय के बच्चे भी घबराकर बाहर आ गए।

शुक्रवार सुबह 10:30 बजे मंगलपड़ाव स्थित मच्छली बाजार में एक बिजली की तार टूट कर गिर गई। इसके साथ ही पोल में जबरदस्त स्पार्किंग होने लगी। स्पार्किंग की चिंगारियां इतनी तेज फैलीं कि पास में मौजूद एक दुकान की छत में आग पकड़ गई। इससे मौके पर मौजूद लोगों में अफरा तफरी मच गई।

वहीं, पास में ही स्थित राजकीय कन्या प्राथमिक विद्यालय के बच्चे भी आवाज सुनकर घबरा गए और बाहन निकल आए। क्षेत्र के एसडीओ मनीष जोशी ने बताया कि ओवरलोडिंग की वजह से केबिल टूट गई थी। जैसे ही सूचना मिली, क्षेत्र में शटडाउन ले लिया और मौके पर पहुंच मरम्मत कार्य शुरू कर दिया। तकरीबन चार घंटे मरम्मत कार्य के बाद बिजली आपूर्ति बहाल हुई।

संबंधित समाचार