रैलियों में सिर्फ झूठ बोल रहे गृह मंत्री : अजय लल्लू

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। विधानसभा चुनाव करीब है। ऐसे में आरोप-प्रत्यारोप को दौर तेज हो गया है। कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा कि, सरकारी पैसे से हो रही चुनाव प्रचार रैलियों में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह सिर्फ झूल बोल रहे हैं। भाजपा सरकार में उप्र बेरोजगारी, महंगाई व …

लखनऊ। विधानसभा चुनाव करीब है। ऐसे में आरोप-प्रत्यारोप को दौर तेज हो गया है। कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा कि, सरकारी पैसे से हो रही चुनाव प्रचार रैलियों में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह सिर्फ झूल बोल रहे हैं। भाजपा सरकार में उप्र बेरोजगारी, महंगाई व महिला अत्याचारों में नंबर वन प्रदेश बन गया है। आगामी विधानसभा चुनाव में प्रदेश की जनता ने भाजपा को हराने का मन बना लिया है।

प्रदेश अध्यक्ष अजय लल्लू ने कहा कि, गृहमंत्री अमित शाह व मुख्यमंत्री योगी की रैलिों में जनता के सरोकार के मुद्दे कोसो दूर है, केवल अनर्गल बातें हो रही हैं, जिससे उप्र के विकास का कोई वास्ता नहीं है। अमित शाह राहुल गांधी पर टिप्पणी कर रहे हैं, लेकिन टिप्पणी करने से पहले गृहमंत्री को राहुल गांधी के बयान को पूरा सुनना चाहिए। साथ ही प्रधानमंत्री मोदी के बयान को भी सुने, जिसमें वह नाली की गैस से चूल्हा जलाने की बात कर रहे हैं।

अमित शाह ने उप्र को नंबर वन बनाने के लिए जनता से पांच साल का समय मांगा है। जबकि, पिछले पांच सालों में उप्र अपराध, महिला अत्याचार और बेरोजगारी में नंबर वन बन गया। लोगों की कमाई घटी है और महंगाई बढ़ी है। रैलीलियों में अमित शाह कोरोना काल में ऑक्सीजन संकट और गंगा में तैरती लाशों पर कुछ नहीं बोलते।

उन्होंने कहा कि, गृहमंत्री परिवारवाद, पक्षपात और पलायन की बात कर रहे हैं जबकि, हकीकत यह है कि भाजपा टिकट बंटवारे में 30 फीसद भागीदारी अपने नेताओं के परिवार वालों को देती है। वहीं, दूसरी तरफ कांग्रेस 40 फीसद टिकट महिलाओं को देने जा रही है। बेरोजगारी इतनी बढ़ गई है की युवा दूसरे प्रदेश में पलायन करने के लिए मजबूर है। इसलिए अब जनता ने प्रियंका गांधी के नेतृत्व में चलने का मन बना लिया है। यदि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनती है तो 20 लाख रोजगार देने का काम करेगी। जिसमें महिलाओं की 40 फीसद हिस्सेदारी होगी।

भाजपा को पैसा दिलाने के लिए केंद्रीय एजेंसियां कर रही वसूली : अंशू अवस्थी

कांग्रेस के प्रवक्ता अंशू अवस्थी ने आरोप लगाते हुए कहा कि, चुनाव में भाजपा को पैसा दिलाने के लिए केंद्रीय एजेंसियां वसूली करने में जुटी हैं। यह वजह है कि, चुनाव से पहले आए दिन छापेमारी की कार्रवाई हो रही है। भाजपा को पैसा उपलब्ध कराने के लिए ही केंद्रीय एजेंसियां रेड डालकर व्यापारियों को परेशान कर रही है।

यह भी पढ़ें:-बरेली: उच्च जोखिम वाले देशों से लौटे लोगों ने बढ़ाई टेंशन, 31 हुए ट्रेस, तीन महिलाओं समेत छह संक्रमित

संबंधित समाचार