बरेली: पीलीभीत की महिला से देवर ने किया दुष्कर्म

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। पीलीभीत के थाना जहानाबाद क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला ने बताया कि उसकी एक साल पहले बहेड़ी थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले युवक से शादी हुई थी। आरोप है कि उसके ससुराल के लोग दहेज को लेकर उसे परेशान करने लगे। आरोप है कि एक दिन …

बरेली, अमृत विचार। पीलीभीत के थाना जहानाबाद क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला ने बताया कि उसकी एक साल पहले बहेड़ी थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले युवक से शादी हुई थी। आरोप है कि उसके ससुराल के लोग दहेज को लेकर उसे परेशान करने लगे। आरोप है कि एक दिन उसके देवर ने मौका पाकर गर्भावस्था के दौरान दुष्कर्म किया।

महिला ने जब पति से शिकायत की तो उसके साथ मारपीट की। उसके बाद उसे भूखा प्यासा रखा जाने लगा। महिला ने बाद में जुड़वा बच्चों को जन्म दिया लेकिन इलाज नहीं मिलने पर एक बच्चे की मौत हो गई।

महिला का कहना है कि उसे जान से मारने का प्रयास किया। जिसके बाद वह अपने एक बच्चे के साथ मायके आ गई। पीड़िता ने ससुरालियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर एसएसपी कार्यालय में प्रार्थना पत्र दिया है।

संबंधित समाचार