रामपुर: अधेड़ से तय कर दी नाबालिग की शादी, बारात लौटी
मसवासी, अमृत विचार। चौकी क्षेत्र के एक गांव में किशोरी के साथ अधेड़ व्यक्ति के निकाह की तैयारी चल रही थी कि इसी बीच दूल्हे का फोटो देखकर परिवार में विरोध हो गया जिसके चलते रास्ते से ही बारात वापस लौट गई। चौकी क्षेत्र के एक गांव में एक नाबालिग लड़की का रिश्ता स्वार कोतवाली …
मसवासी, अमृत विचार। चौकी क्षेत्र के एक गांव में किशोरी के साथ अधेड़ व्यक्ति के निकाह की तैयारी चल रही थी कि इसी बीच दूल्हे का फोटो देखकर परिवार में विरोध हो गया जिसके चलते रास्ते से ही बारात वापस लौट गई।
चौकी क्षेत्र के एक गांव में एक नाबालिग लड़की का रिश्ता स्वार कोतवाली क्षेत्र के एक गांव के अधेड़ व्यक्ति से तय हो गया था। जिसकी गांव में बारात आनी थी किशोरी को भी मेहंदी लगाकर सजाया संवारा गया था। लेकिन अचानक किशोरी के भाई बहन और बहनोई ने जब अधेड़ का फोटो देखा तो वह आग बबूला हो गए।
उन्होंने किशोरी के पिता को काफी फटकार लगाई। निकाह कराने से साफ इंकार कर दिया। अधेड़ का फोटो देखकर परिवार समेत मोहल्ले के लोग भी सन्न रह गए। शादी की रस्में अधूरी रह गईं। यह मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।
