लोगों ने नव वर्ष का जमकर किया स्वागत, धर्मस्थलों पर सुबह से भक्तों का लगा तांता

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। जिले में नव वर्ष के स्वागत का उत्साह लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है। नए वर्ष पर उज्जल भविष्य की कामना करने के लिए लोग सुबह से ही धर्मस्थलों पर जुटे हुए हैं। फूल विक्रेता के यहां भी सुबह से ग्राहकों की भीड़ लगी हुई है। जिले में लोग जमकर नव वर्ष का …

हरदोई। जिले में नव वर्ष के स्वागत का उत्साह लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है। नए वर्ष पर उज्जल भविष्य की कामना करने के लिए लोग सुबह से ही धर्मस्थलों पर जुटे हुए हैं।

फूल विक्रेता के यहां भी सुबह से ग्राहकों की भीड़ लगी हुई है। जिले में लोग जमकर नव वर्ष का स्वागत कर रहे हैं। नववर्ष के स्वागत में लोग सुबह से ही निकल पड़े हैं। नगर के रामजानकी मंदिर सहित अन्य धर्म स्थलों पर सुबह से लोगों का तांता लगा हुआ है। आने वाले वर्ष में  अपने व अपने परिजनों के सुखद मंगल कामना के लिए लोग भगवान से दुआएं मांग रहे हैं।

नगर के नीलकंठेश्वर मंदिर में स्थित नंदी बाबा के कान में लोगों ने अपनी दुआएं मांगी। ऐसी मान्यता है कि नंदी के कान में कहीं गई इच्छा अवश्य पूरी होती है।नए साल के उत्साह में लोग जमकर एक दूसरे को बधाइयां दे रहे हैं। कोई फूलों से तो कोई बुक उसे एक दूसरे को आने वाले नव वर्ष की बधाई दे रहा है। फूल की दुकानों पर सुबह से ही बुके व फूलों की बिक्री जमकर हो रही है। देर रात तक लोग आने वाले वर्ष के स्वागत में लगे रहे। जैसे ही  घड़ी की सुइयां 12 पर पहुंची।

सोशल मीडिया पर लोग एक दूसरे को नववर्ष की बधाइयां देने लगे ।शनिवार को सुबह जैसे ही कार्यालय खुले लोग एक दूसरे को बधाइयां देने लगे जनप्रतिनिधियों के यहां बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है जगह-जगह लोगों ने नए वर्ष के स्वागत में कार्यक्रम रखे हैं।

जहां लोग एक दूसरे को मिलकर नववर्ष की बधाइयां दे रहे हैं। सुबह से ही मंदिरों के बाहर मेले जैसा माहौल दिखाई दे रहा है। फिलहाल लोग आने वाले वर्ष के स्वागत की तैयारियों में जमकर लगे हुए हैं। सोशल मीडिया पर जमकर बधाई संदेशों का आदान प्रदान हो रहा है जिसके चलते लगभग सभी कंपनियों के नेटवर्क काफी व्यस्त बता रहे हैं।

पढ़ें- महाराष्ट्र: कोरेगांव-भीमा युद्ध के 204 वर्ष होने पर हजारों लोग पहुंचे ‘जयस्तंभ’

संबंधित समाचार