एम्स की महिला दंत चिकित्सक कोरोना पॉजिटिव, ओमीक्रान से संक्रमित युवती की रिपोर्ट आई निगेटिव

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

रायबरेली। जिले में कोरोना के केस फिर बढ़ने लगे हैं। एम्स के दंत रोग विभाग में तैनात महिला डॉक्टर की कोरोना पॉजिटिव मिली हैं। वह कुछ दिन पहले महाराष्ट्र गई थीं। वहां से लौटने के बाद उन्होंने 31 दिसंबर को जांच कराई थी। महिला डॉक्टर की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट …

रायबरेली। जिले में कोरोना के केस फिर बढ़ने लगे हैं। एम्स के दंत रोग विभाग में तैनात महिला डॉक्टर की कोरोना पॉजिटिव मिली हैं। वह कुछ दिन पहले महाराष्ट्र गई थीं। वहां से लौटने के बाद उन्होंने 31 दिसंबर को जांच कराई थी। महिला डॉक्टर की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। हालांकि राहत की बात यह है कि चार दिन पहले ओमिक्रॉन से संक्रमित युवती की रिपोर्ट निगेटिव आई है।

एम्स की महिला डॉक्टर श्रुति सिंह दंत विभाग में तैनात हैं। कुछ दिन पहले वह महाराष्ट्र अपने घर गई थीं। 30 तारीख की देर शाम रायबरेली एम्स पहुंचीं। 31 तारीख को एम्स में कोरोना की जांच हुई।

RTPCR जांच के लिए उनका सैंपल लिया गया, जिसमें कोरोना कि रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। डॉक्टरों की माने तो महिला डॉक्टर की स्थिति सामान्य है। कोरोना रिपोर्ट आने के बाद महिला डॉक्टर को हॉस्पिटल में क्वारांटाइन कर दिया गया है।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी वीरेंद्र सिंह ने बताया कि 30 तारीख को महाराष्ट्र से लौटीं महिला डॉक्टर की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। उनको एम्स में ही क्वारांटाइन कर दिया गया है। स्थिति सामान्य है। उनके संपर्क में आए लोगों की जांच करवाई जा रही है।

नए साल पर लोहिया अस्पताल ने गर्भवती महिलाओं को दिया तोहफा, जानें क्या?

आज नए साल के उपलक्ष्य में लखनऊ स्थित डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान ने गर्भवती महिलाओं को लेकर बड़ी पहल शुरू की है। लोहिया अस्पताल में गर्भवती महिलाओं को बिना डोनर ब्लड आज से मुहैया कराया जाएगा।

पूरी खबर पढ़नें के लिए यहां क्लिक करें- नए साल पर लोहिया अस्पताल ने गर्भवती महिलाओं को दिया तोहफा, जानें क्या?

संबंधित समाचार