अयोध्या: गैस चूल्हे से लगी आग, लाखों का सामान राख में बदला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। गोसाईगंज कस्बे के बस स्टॉप के करुनाकर वर्मा के आवास पर रविवार रात गैस चूल्हे पर खाना बनाते समय अचानक आग लग गई। आग लगने से परिवार में हडकंप मच गया। परिवार के लोग आग की चपेट में आने से बाल बाल बच गए। यह हादसा तब हुआ जब गृहस्वामी की पत्नी ने खाना …

अयोध्या। गोसाईगंज कस्बे के बस स्टॉप के करुनाकर वर्मा के आवास पर रविवार रात गैस चूल्हे पर खाना बनाते समय अचानक आग लग गई। आग लगने से परिवार में हडकंप मच गया।

परिवार के लोग आग की चपेट में आने से बाल बाल बच गए। यह हादसा तब हुआ जब गृहस्वामी की पत्नी ने खाना बनाने के लिए चूल्हा जलाने का प्रयास किया। पहले से फैली गैस के कारण अचानक आग लग गई। आग से भारी नुकसान हुआ है। हादसे का कारण प्रथम द्रष्टया सिलेंडर में लीकेज सामने आ रहा है।

परिवार वालों के अनुसार आग लगने से घर में रखा लाखो का सामान जलकर राख हो गया। पीड़ित ने बताया कि बस स्टाप पर बने आवास पर सुधाकर वर्मा, करुनाकर वर्मा और प्रभाकर वर्मा का परिवार रहता है। मकान के ऊपरी मंजिल पर सुधाकर वर्मा का परिवार रहता है।

रविवार रात में खाना बनाने के लिए सुधाकर वर्मा की पत्नी ने जैसे ही गैस खोल कर जलाना चाहा कि पहले से ही कमरे में फैली गैस ने आग पकड लिया और देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया।आग को देख मोहल्ले के लोग दौड़े और किसी तरह लपटों पर काबू पाया।

इस दौरान लपटों की चपेट में आने से कमरे में रखा बिस्तर, कपड़ा, राशन, दस हजार रुपया, अंगूठी, सीकड, झुमकी, पायल सहित अन्य सामान जलकर राख हो गया। पीड़ित परिवार की ओर से पुलिस को अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है।

ये भी पढ़ें- बरेली: मालगाड़ी के ऊपर चढ़ा 13 वर्ष का किशोर, करंट लगने से 90 फीसदी जला, हालात गंभीर

संबंधित समाचार