नैनीताल में नए साल पर दिनभर खिली रही धूप, शाम को छाया घना कोहरा
नैनीताल,अमृत विचार। सरोवर नगरी में साल के पहले दिन यानी शुक्रवार को सुबह से ही चटक धूप खिली रही। खास बात यह रही कि आसमान में दोपहर के बाद भी बादल नहीं नजर आए हालांकि अपराह्न दो बजे के बाद से मौसम का मिजाज धीरे-धीरे बदलने लगा। देखते ही देखते आसमान में ही हल्के बादलों …
नैनीताल,अमृत विचार। सरोवर नगरी में साल के पहले दिन यानी शुक्रवार को सुबह से ही चटक धूप खिली रही। खास बात यह रही कि आसमान में दोपहर के बाद भी बादल नहीं नजर आए हालांकि अपराह्न दो बजे के बाद से मौसम का मिजाज धीरे-धीरे बदलने लगा। देखते ही देखते आसमान में ही हल्के बादलों से डेरा डालना शुरु कर दिया और शाम होते-होते फिर धूप-छांव का खेल चलने लगा।

इस बीच शाम सवा चार बजे से तल्लीताल की पहाड़ियों से रोज की तरह ही घना कोहरा उठा, जिसने धीरे-धीरे पूरे नगर को ही अपने आगोश में ले लिया। इसकी वजह से ठंड में भी इजाफा हो गया।
जीआईसी स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के प्रभारी प्रताप सिंह बिष्ट के मुताबिक अधिकतम तापमान 8.5 जबकि न्यूनतम तापमान 3.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। इधर, पालिका के अलाव प्रभारी ईश्वरी दत्त बहुगुणा ने बताया कि ठंड को देखते हुए विभिन्न 12 स्थानों में अलाव जलाने की व्यवस्था की गई।
