बिजनौर : डॉक्टर को गोली मारने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, पत्नी की मौत का बदला लेने के लिए दिया था घटना को अंजाम
बिजनौर/नांगल सोती। तीन दिन पूर्व चिकित्सक को गोली मारने के दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने दोनों अभियुक्तों के पास से घटना में प्रयुक्त बाइक, दो तमंचे और 2 कारतूस बरामद किए हैं। दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक ने 15-15 हजार रुपये का ईनाम घोषित किया था। बता …
बिजनौर/नांगल सोती। तीन दिन पूर्व चिकित्सक को गोली मारने के दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने दोनों अभियुक्तों के पास से घटना में प्रयुक्त बाइक, दो तमंचे और 2 कारतूस बरामद किए हैं। दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक ने 15-15 हजार रुपये का ईनाम घोषित किया था।
बता दें कि 30 दिसम्बर को नांगल मंडावली मार्ग पर गांव सैदपुरी के सामने गांव कामराजपुर में चिकित्सक की दुकान चलाने वाले तिलकराम सैनी पुत्र धर्मवीर सिंह निवासी गांव शेखपुरा थाना मंडावली की बाइक को दो युवकों ने टक्कर मार दी थी। जिसकी चिकित्सक वीडियो बनाने लगा था। दोनों आरोपियों ने चिकित्सक के सीने पर गोली मारकर घायल कर दिया था।
इस मामले में तिलकराम के भाई हरिओम ने सलमान पुत्र मोहसिन निवासी कामराजपुर थाना नांगल और महबूब उर्फ भोला पुत्र मकसूद निवासी गांव सराय आलम जिला बिजनौर के विरुद्ध जानलेवा हमले का मुकदमा नांगल थाने में दर्ज कराया था। वहीं घटना के शीघ्र खुलासे के लिए पुलिस अधीक्षक डॉ धर्मवीर सिंह ने दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी पर 15-15 हजार रुपए का ईनाम घोषित किया था।
घटना के बाद से पुलिस की कई टीमें आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही थी। शनिवार की सुबह नांगल पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि इस मामले के दोनों आरोपी सराय आलम के पास घूम रहे हैं। सूचना पाकर नांगल थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार, दरोगा देवनन्द, कांस्टेबल इमरान खान, विशाल चौहान, प्रमोद कुमार, सोनू कुमार आदि की टीम ने दोनों अभियुक्तों को सराय आलम के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के पास से 2 तमंचे, 2 खोखा कारतूस और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की है। वही दोनों आरोपी रिस्ते में मामा भांजे है।
दो माह पूर्व चिकित्सक के इलाज से सलमान की पत्नी सगुफ़ा की मौत हो गई थी। परिजनों ने डाक्टर के खिलाफ लापरवाही का आरोप भी लगाया था। आरोपी ने बदला लेने के लिए अपने साथी महबूब उर्फ भोला के साथ मिलकर चिकित्सक को गोली मारी थी। गनीमत रहा कि चिकित्सक बच गया। पुलिस ने दोनों को आरोपियों को गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई में जुटी है।
