मुरादाबाद : पोस्टमार्टम में भी नहीं खुला डॉ. निधि की मौत का राज, बिसरा किया संरक्षित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। सिविल लाइंस थानाक्षेत्र स्थित इंपीरियल ग्रीन अपार्टमेंट के फ्लैट में मिले महिला चिकित्सक के शव का पुलिस ने शनिवार को पोस्टमार्टम कराया। शाम आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। जिस कारण बिसरा सुरक्षित रखा गया है। जिसे जांच के लिए फोरेंसिक लैब भेजा जाएगा। उधर, चिकित्सक …

मुरादाबाद, अमृत विचार। सिविल लाइंस थानाक्षेत्र स्थित इंपीरियल ग्रीन अपार्टमेंट के फ्लैट में मिले महिला चिकित्सक के शव का पुलिस ने शनिवार को पोस्टमार्टम कराया। शाम आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। जिस कारण बिसरा सुरक्षित रखा गया है। जिसे जांच के लिए फोरेंसिक लैब भेजा जाएगा। उधर, चिकित्सक के भाई और पिता ने हत्या का आरोप लगाते हुए मामले की जांच कराने की मांग की है।

बलिया जनपद के गांव चकिया मजामपुर निवासी रमाशंकर सिंह फरीदाबाद के सेक्टर-34 में परिवार के साथ किराये के मकान में रहते हैं। उनकी बेटी 30 वर्षीया डा. निधि सिंह एशियन विवेकानंद अस्पताल में एनेस्थेस्टिट के पद पर कार्यरत थीं। वह कांठ रोड स्थित इंपीरियल ग्रीन अपार्टमेंट की 10वीं मंजिल के फ्लैट नंबर 1052 में अकेली रहती थीं। बुधवार की शाम करीब साढ़े चार बजे तक उन्होंने अस्पताल में ड्यूटी की। इसके बाद वह अपने फ्लैट पर चली गईं थीं।

बुधवार शाम पांच बजे के बाद डॉ. निधि ने किसी का फोन रिसीव नहीं किया था। शुक्रवार शाम निधि का फोन नहीं उठने पर पिता ने फरीदाबाद से अस्पताल कर्मचारियों का फोन करके फ्लैट पर जाकर देखने को कहा था। कर्मचारी फ्लैट पर पहुंचे तो दरवाजा अंदर से बंद था। उन्होंने इस बारे में निधि के परिजनों को जानकारी दी। इस पर दोपहर करीब साढ़े चार बजे निधि के पिता रमाशंकर सिंह, मां नीलम और भाई रौनक उसके फ्लैट पर पहुंच गए।

दरवाजा अंदर से बंद देख उन्होंने पुलिस को सूचना दी। डुप्लीकेट चाबी बनवाकर दरवाजा खोला गया। पुलिस ने अंदर जाकर देखा तो डॉक्टर निधि का शव पलंग पर पड़ा था। पास में ही इंजेक्शन और शराब की बोतल भी रखी थी। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने जांच पड़ताल करने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। शनिवार को परिवार के अन्य लोग भी मुरादाबाद पहुंच गए। पोस्टमार्टम के बाद शव पुलिस ने परिजनों को सौंप दिया। एएसपी सागर ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी मौत की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। इसलिए विसरा संरक्षित कर लिया गया है। जांच के लिए बिसरा फोरेंसिक लैब भेजा जाएगा।

संबंधित समाचार