रामपुर : दरोगा ने बयान दर्ज करने के बहाने महिला को बुलाया, फिर साथियों संग किया दुष्कर्म

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर, अमृत विचार। महिला ने दरोगा सहित तीन लोगों पर दुराचार का आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक से कार्रवाई की मांग की है। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी एक महिला का कहना है कि स्वार के रहने वाले दो लोगों के खिलाफ 25 दिसंबर को बाजपुर थाने में चौकी इंचार्ज के पास मुकदमा …

रामपुर, अमृत विचार। महिला ने दरोगा सहित तीन लोगों पर दुराचार का आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक से कार्रवाई की मांग की है। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी एक महिला का कहना है कि स्वार के रहने वाले दो लोगों के खिलाफ 25 दिसंबर को बाजपुर थाने में चौकी इंचार्ज के पास मुकदमा दर्ज कराने गई थी।

इसके बाद दरोगा ने 31 दिसंबर को महिला को यह कहकर बुलाया कि किसी काम से स्वार आया हूं, तुम भी आए जाओ, यहीं पर बयान दर्ज करना है, उसके बाद जब महिला वहां पर पहुंची, तो दरोगा कार में बैठाकर उसको चौकी की तरफ ले जाने लगा। उसमें दो लोग और भी बैठे थे। उसके बाद दरोगा और उन दोनों ने मिलकर महिला से बारी-बारी से सामूहिक दुराचार किया। उसके बाद जान से मारने की धमकी देकर वहां से चले गए।

इस मामले की शिकायत स्वार थाने में की गई। लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। शनिवार को पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक को पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।

संबंधित समाचार