रामभक्तों पर गोली चलाने वालों को माफी भी मांगनी पड़ेगी : योगी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर, अमृत विचार। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि रामभक्तों पर गोली चलाने वालों को माफी भी मांगनी पड़ेगी। यह जनता की एकजुटता की वजह है कि आज सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बबुआ (अखिलेश यादव) कहने लगे हैं कि अगर सत्ता में होते तो हम भी भव्य राममंदिर बनाते। 1999 में जिन लोगों ने …

रामपुर, अमृत विचार। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि रामभक्तों पर गोली चलाने वालों को माफी भी मांगनी पड़ेगी। यह जनता की एकजुटता की वजह है कि आज सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बबुआ (अखिलेश यादव) कहने लगे हैं कि अगर सत्ता में होते तो हम भी भव्य राममंदिर बनाते। 1999 में जिन लोगों ने रामभक्तों का खून बहाया हो वह अगर आज यह बात कहने लगे हैं तो मान लीजिए इन्हें आपसे आकर माफी भी मांगनी पड़ेगी।

सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रठौंडा प्राचीन शिव मंदिर के मैदान में शनिवार को जनविश्वास यात्रा के समापन पर होने वाली जनसभा में समाजवादी पार्टी के नेताओं को ही निशाने पर रखा। अपने 18 मिनट 37 सेकेंड के भाषण में उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार जो कहती है वह करती है। कहा कि जनता की ताकत के आगे रामभक्तों पर गोली चलाने वालों को नाक रगड़नी पड़ेगी और वे माफी भी मांगेंगे।

मुख्यमंत्री ने चार साहबजादों की शहादत से अपने भाषण का आरंभ करते हुए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष को बबुआ कहते हुए निशाने पर ले लिया। कहा कि आज बबुआ अयोध्या में राम मंदिर बनाए जाने की बात कर रहे हैं। कि सरकार में होते तो हम भी अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण करा देते। 1999 में रामभक्तों पर गोली चलाने वाले आज राम मंदिर बनाने की बात कर रहे हैं।

जनता की ओर इशारा करते हुए बोले- यह सब आपकी एकजुटता की ताकत की वजह है। उन्होंने कहा कि फर्क इतना है कि वर्ष 2017 से पहले सपा की सरकार जब सत्ता में आई तो आतंकवादियों पर दर्ज मुकदमे वापस लिए गए। मुजफ्फरनगर के दंगाइयों को मुख्यमंत्री के आवास पर सम्मानित किया जाता था। हमारी सरकार सत्ता में आई तो किसानों युवाओं को मुख्यमंत्री आवास में सम्मानित किया जा रहा है, अब यहां गुरुवाणी का पाठ किया जाता है।

उन्होंने सांसद आजम खां का बिना नाम लिए कहा कि जिसने जैसा किया उसको वैसा ही फल दे दिया गया। कैसे समाजवादी पार्टी से जुड़े हुए नेताओं के घरों से नोटों की गड्डियां निकल रही हैं। यह गड्डियां किसी खेत खलिहाल में पैदा नहीं हो रही हैं यह जनता की गाढ़ी कमाई है जिसे सपा शासन में लूटा गया था, भाजपा शासन में बाहर निकाला जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आने के बाद करतारपुर कोरिडोर पर पाकिस्तान आड़े आ रहा था, उन्हीं की बदौलत आज कोरिडोर खुला है, और कश्मीर में धारा 370 खत्म कर दी गई है। भव्य राममंदिर का निर्माण हो रहा है। पूरे प्रदेश के गरीब किसान और व्यापारी युवा, महिला सभी का भला हो रहा है। 2017 से पहले वाला उप्र अब एकदम बदल चुका है।

अपराधियों के खिलाफ जीरो टालरेंस की नीति है। दंगाइयों की सात पीढ़ियों से सरकारी संपत्ति का नुकसान वसूलने के आदेश हैं। भाजपा सरकार आने के बाद प्रदेश में एक भी दंगा नहीं हुआ है। सपा शासन में हर तीसरे दिन दंगे होते थे। चलते-चलते बोले कि यह वही जगह है जहां उनका हेलीकॉप्टर नहीं उतरने दिया गया था। लेकिन, वह यहां आते रहेंगे इससे पहले मुख्यमंत्री ने रठौंडा के प्राचीन शिव मंदिर पहुंचकर शिव लिंग के दर्शन किए।

संबंधित समाचार