कानपुर: लाखों की हेराफेरी में पकड़े गये बंटी-बबली, पुणे पुलिस ले गई अपने साथ
कानपुर। रुपहले पर्दे में बंटी-बबली जैसा वास्तविक किरदार निभाने वाले पति-पत्नी ने करोड़ों की ठगी कर नौबस्ता इलाके में अपना ठिकाना बना लिया था। लग्जरी कार से चलना और रईसों की तरह रहने के चलते उन पर किसी को शक नहीं हुआ। लेकिन शातिर शुक्रवार को महाराष्ट्र के पूणे पुलिस के हत्थे लग गए। जिन्हें …
कानपुर। रुपहले पर्दे में बंटी-बबली जैसा वास्तविक किरदार निभाने वाले पति-पत्नी ने करोड़ों की ठगी कर नौबस्ता इलाके में अपना ठिकाना बना लिया था। लग्जरी कार से चलना और रईसों की तरह रहने के चलते उन पर किसी को शक नहीं हुआ। लेकिन शातिर शुक्रवार को महाराष्ट्र के पूणे पुलिस के हत्थे लग गए। जिन्हें गिरफ्तार कर पुलिस अपने साथ लेकर चली गई है।
महाराष्ट्र के पुणे जनपद के शिवाजी थानाक्षेत्र निवासी शुभम गौड़ और उसकी पत्नी रंजना गौड़ (बंटी-बबली) के खिलाफ जून 2021 में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। दोनों पर आरोप है कि इन्होंने वाइन शॉप का लाइसेंस दिलाने के नाम पर एक कारोबारी से 40 लाख रुपये हड़प लिए। केस दर्ज करने के बाद पुलिस दोनों की तलाश कर रही थी। महाराष्ट्र के कई शहरों में छापा मारा, लेकिन दोनों ठग पुलिस के हाथ नहीं लगे। केस के विवेचक व थाना प्रभारी अतुल क्षीर सागर के मुताबिक दोनों ने कई और लोगों से पैसे ऐंठे थे।
ऐसे चढ़े हत्थे
थाना प्रभारी अतुल क्षीर सागर के मुताबिक आरोपितों के नंबर बंद होने पर उनकी सीडीआर निकाली गई थी। सीडीआर में उस नंबर से कई और नंबर पर भी बात हुई थी। उन नंबर की डिटेल निकलवाई गई तो आरोपित का एक परिचित का नंबर मिल गया। उससे संपर्क करने पर आरोपित का नया नंबर ट्रेस हुआ, जिसकी लोकेशन कानपुर के नौबस्ता थाना क्षेत्र के किदवई नगर के-ब्लाक की निकली।
थाना प्रभारी के मुताबिक हमारी टीम कानपुर के नौबस्ता थाने पहुंची और वहां की थाना प्रभारी अमित कुमार भड़ाना की टीम के साथ आरोपितों के घर दबिश देकर दबोच लिया। थाना प्रभारी अतुलक्षीर ने बताया कि आरोपितों के घर से महाराष्ट्र के नंबर की लग्जरी कार भी बरामद हुई है। दोनों किराए के घर पर रहते थे। दोनों ने अपने नाम भी बदल लिए थे। घर से कुछ दस्तावेज भी मिले हैं। पुलिस आरोपितों को लेकर शुक्रवार शाम पुणे के लिए टीम रवाना हो गई। वहीं दोनों से पूछताछ और उनका आपराधिक इतिहास खंगाला जाएगा।
यह भी पढ़ें:-लखीमपुर-खीरी: पार्टी विरोधी गतिविधयों को लेकर बसपा ने लिया एक्शन, दो जिलाध्यक्षों समेत 5 को किया निष्कासित
