बरेली: रेलवे की ओएचई लाइन चुराने वाले गैंग का सदस्य गिरफ्तार
बरेली, अमृत विचार। सिटी स्टेशन की आरपीएफ ने शनिवार तड़के ओएचई लाइन चुराने वाले गैंग के एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। युवक के पास से करीब 40 मीटर ओएचई लाइन का तार बरामद हुआ। आरपीएफ ने रेलवे एक्ट की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया। बता दें कि बरेली सिटी …
बरेली, अमृत विचार। सिटी स्टेशन की आरपीएफ ने शनिवार तड़के ओएचई लाइन चुराने वाले गैंग के एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। युवक के पास से करीब 40 मीटर ओएचई लाइन का तार बरामद हुआ। आरपीएफ ने रेलवे एक्ट की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया।
बता दें कि बरेली सिटी स्टेशन आरपीएफ और सीआईबी को सूचना मिली कि देवरनिया स्टेशन के पास करनपुर गांव की तरफ जाने वाले संपर्क मार्ग पर एक गैंग के पास रेलवे की चोरी की गई करीब 40 मीटर वायर है। जिसके बाद टीम रात में रवाना हो गई। सुबह करीब 03:15 बजे अनस नाम के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, मगर अंधेरे का फायदा उठाकर गैंग के दो अन्य आरोपी फरार हो गए। आरपीएफ उनकी तलाश में जुटी है। गिरफ्तार आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह बहेड़ी के उनई मकरूका गांव का रहने वाला है।
बरेली सिटी आरपीएफ निरीक्षक नरेश मीणा ने बताया कि आरोपी के पास से एक वायर कटर, 10 मीटर ओएचई कॉन्टेक्ट वायर और करीब 30 मीटर कटनरी वायर बरामद हुई है। जिसकी कीमत करीब 30 हजार रुपये बताई जा रही है। आरोपी के पास से चोरी में इस्तेमाल हुई बोलेरो भी बरामद की गई है।
बरेली, पीलीभीत, टनकपुर, शाहजहांपुर आदि क्षेत्र में रेलवे इलेक्ट्रिफिकेशन का काम होता था। गैंग के सदस्य वहां पहुंचकर कटर की मदद से तार को काट लेते थे। गिरफ्तार करने वाली टीम में एसआई सुशील कुमार, चंद्रवीर, रामविलास, एएसआई मनोज पांडेय, बृज मोहन शर्मा, प्रकाश चंद्र काण्डपाल, कांस्टेबल राकेश यादव व हेमंत कुमार शामिल रहे।
