रामपुर: रामपुरी चाकू पर चर्चा कर सीएम योगी ने आजम खां पर साधा निशाना

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर, अमृत विचार। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रामपुरी चाकू पर चर्चा करते हुए इशारो-इशारो में सपा सांसद मोहम्मद आजम खां पर निशाना साधा। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि एक जनपद एक उत्पाद योजना में रामपुर ऐसा जिला था जहां कोई उत्पाद नहीं मिला। हमने रामपुरी चाकू को इस योजना में शामिल किया और गुरु शिष्य …

रामपुर, अमृत विचार। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रामपुरी चाकू पर चर्चा करते हुए इशारो-इशारो में सपा सांसद मोहम्मद आजम खां पर निशाना साधा। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि एक जनपद एक उत्पाद योजना में रामपुर ऐसा जिला था जहां कोई उत्पाद नहीं मिला। हमने रामपुरी चाकू को इस योजना में शामिल किया और गुरु शिष्य परंपरा से जोड़कर इसका उपयोग बतलाया। जबकि,सपा सरकार में इस चाकू के दम पर कुछ लोगों ने जमीन कब्जाईं और गरीबों को दबाने का काम किया।

रठौंडा में शनिवार की शाम चार बजे जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश की तस्वीर वर्ष 2017 से पहले क्या थी यह बात किसी से छिपी नहीं है और फिर रामपुर से ज्यादा कौन इसको जानता है। हमने एक जनपद एक उत्पाद की अपनी एक अभिनव योजना चलाई और जब इस योजना को हम चला रहे थे तो मैंने देखा रामपुर के लिए ढूंढे-ढूंढे कुछ नहीं मिल रहा था। लेकिन, अंत में रामपुर की एक ही चीज मिली और वह मिला रामपुर का चाकू। यह सुनकर जनता ने खूब तालियां बजाईं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस चाकू का उपयोग कैसे करना है तो मुझे गुरु परंपरा याद आयी। अगर अच्छे लोगों के पास शस्त्र होगा तो देश और धर्म की रक्षा के लिए उसका उपयोग करेगा। लेकिन, गलत लोगों के हाथों में होगा तो लूट खसोट गरीबों की दलितों की संपत्तियों पर कब्जा करने में उसका दुरुपयोग करेगा। रामपुर की यह चाकू जो कभी रक्षा के काम आती थी जिसके कारण इसका नाम रामपुर पड़ा था। समाजवादी पार्टी की सरकार में दलितों की जमीनों पर गरीबों की संपत्तियों पर कब्जा करने का वह माध्यम बन गया था और इसीलिए जिसने जैसे किया उसको उसका फल भी दे दिया गया। यह सुनकर एक बार फिर जनता ने खूब तालियां बजाईं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने तो पहले ही दिन कहा था कि अपराध और अपराधियों के प्रति जीरो टोललेंस की नीति पर काम करेगी। कहा कि जीरो टोललेंस का मतलब अगर किसी ने किसी की संपत्ति पर कब्जा किया है तो वह संपत्ति वापस कराई जाएगी। कहा कि आवश्यकता पड़ने पर सरकार ने बुलडोजर चलाने में भी कोई कोताही नहीं बरती। कहा कि उत्तर प्रदेश के 75 जनपदों में बिजली दे दी है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बबुआ एक जगह कह रहे थे कि सरकार आने पर हम बिजली मुफ्त देंगे।

कहा कि उनकी सरकार में बिजली ही नहीं आती थी बल्कि जनता से वसूली होती थी इसके लिए माफी तो मांग लो। कहा कि उत्तर प्रदेश में गरीब की झोंपड़ी से लेकर राजमहल तक बिजली जलती दिखाई देती थी। कहा कि प्रदेश में 45 लाख आवास बनाए रामपुर में भी 18 हजार आवास बनवाकर गरीबों को आवास दिए हैं। गरीबों को मुफ्त बिजली और मुफ्त गैस का कनेक्शन दिया है।

इस अवसर पर राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख, विधायक राजबाला, जिलाध्यक्ष अभय गुप्ता, जिला पंचायत अध्यक्ष ख्यालीराम लोधी, पूर्व विधायक बीना भारद्वाज, ब्लॉक प्रमुख अर्चना गंगवार,पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेश चंद्र गंगवार,पूर्व विधायक ज्वाला प्रसाद गंगवार, जुगेश चंद्र अरोड़ा कुक्कू, मिथलेश उर्फ जूही सिंह,डा. विकास शुक्ला,टेकचंद गंगवार,ऋषि पांडेय,नन्हेराम पांडेय,देवेंद्र सिंह, नगर अध्यक्ष मनोज पांडेय,युवा नगर अध्यक्ष सइयां सक्सेना,मुन्नी देवी गंगवार,दीक्षा गंगवार,विक्की कश्यप,मुकेश पटेल,प्रदीप सागर,अमृत गौड़ समेत तमाम पदाधिकारी एवं भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।

संबंधित समाचार