आज महारैली को संबोधित करेंगे दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी भी जोरदार तैयारी के साथ उतर रही है। आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल रविवार को लखनऊ में पार्टी की महारैली में हुंकार भरने आ रहे हैं। लखनऊ में आम आदमी पार्टी की यह महारैली स्मृति …
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी भी जोरदार तैयारी के साथ उतर रही है। आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल रविवार को लखनऊ में पार्टी की महारैली में हुंकार भरने आ रहे हैं। लखनऊ में आम आदमी पार्टी की यह महारैली स्मृति उपवन कानपुर रोड पर हो रही है। इससे पहले रैली को रमाबाई अम्बेडकर मैदान में 28 नवंबर को आयोजित करने का कार्यक्रम था।
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज लखनऊ में आम आदमी पार्टी की महारैली में हुंकार भरेंगे। केजरीवाल की पार्टी की उत्तर प्रदेश में सभी 403 सीट पर प्रत्याशी उतारने की योजना है। पार्टी ने 150 से अधिक प्रत्याशियों का नाम भी फाइनल कर दिया है।
माना जा रहा है कि महारैली में आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल पंजाब तथा उत्तराखंड की तरह ही उत्तर प्रदेश में भी घरेलू उपभोक्ताओं को 300 यूनिट मुफ्त बिजली और किसानों को मुफ्त बिजली देने के साथ-साथ युवाओं को 5000 बेरोजगारी भत्ता देने और हर वर्ष दस लाख सरकारी नौकरियां देने का चुनावी वादा करेंगे। अरविंद केजरीवाल की उत्तर प्रदेश में होने वाली पहली रैली को सफल बनाने के लिए प्रदेश भर से कार्यकर्ता राजधानी पहुंच गए हैं।
पीएम मोदी ने मेरठ में किया मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय का शिलान्यास, सड़क मार्ग से पहुंचकर दिया सरप्राइज
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को मेरठ के सरधना में खेल विश्वविद्यालय की आधारशिला रखी। इस विश्वविद्यालय का नाम हॉकी के जादूगर के नाम से मशहूर मेजर ध्यानचंद्र के नाम पर रखा गया है। इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पीएम मोदी सड़क मार्ग से मेरठ पहुंचे।
पूरी खबर पढ़नें के लिए यहां क्लिक करें- पीएम मोदी ने मेरठ में किया मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय का शिलान्यास, सड़क मार्ग से पहुंचकर दिया सरप्राइज
