अयोध्या: प्रतिज्ञा सम्मेलन की तैयारी में जुटे कांग्रेसी, सरकार पर किया तीखा प्रहार
गोसाईगंज/अयोध्या। आगामी आठ जनवरी को प्रस्तावित प्रतिज्ञा सम्मेलन को लेकर तैयारी में जुटे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार पर तीखा प्रहार किया है। सम्मेलन की तैयारी के लिए बुलाई गई बैठक में वरिष्ठ कांग्रेस नेता अशोक सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार पूरी तरह से फेल है और मोदी राज में कटोरा सबके हाथ में आ …
गोसाईगंज/अयोध्या। आगामी आठ जनवरी को प्रस्तावित प्रतिज्ञा सम्मेलन को लेकर तैयारी में जुटे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार पर तीखा प्रहार किया है। सम्मेलन की तैयारी के लिए बुलाई गई बैठक में वरिष्ठ कांग्रेस नेता अशोक सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार पूरी तरह से फेल है और मोदी राज में कटोरा सबके हाथ में आ गया है।
कस्बे के एक मैरिज हाल में हुई कांग्रेस कमेटी की बैठक की अगुवाई वरिष्ठ कांग्रेसी अशोक सिंह ने की। श्री सिंह ने यहां बताया कि आगामी 8 जनवरी को एक मैरिज हाल के मैदान में प्रतिज्ञा सम्मेलन का आयोजन किया गया है। जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व सासंद निर्मल खत्री मौजूद रहेंगे । सम्मेलन की तैयारियों के लिए कार्यकर्ताओ को जिम्मेदारी सौपी जा चुकी है।
श्री सिंह ने कहा भाजपा सरकार में जिस तरह से आम जनता का उत्पीडन हुआ है किसी के राज में नही हुआ। नौजवान,महिला, युवा,व्यापारी पूरी तरह से त्रस्त है। आज किसानो का धान नही बिक रहा है, डीजल पेट्रोल अन्य देशो की अपेक्षा में महंगा है। 2022 के चुनाव में जनता इसका मुंहतोड़ जवाब देगी। इस अवसर पर राजेश तिवारी बाबा ने कहा प्रियंका गांधी के नेतृत्व में कारवां दिन प्रतिदिन बढ़ रहा है।
पूरी पार्टी “लड़की हूँ लड़ सकती हूँ” के नारे के साथ आम जनता के बीच उतर चुकी है। उन्होंने दावा किया कि आने वाले समय में पूर्ण बहुमत के साथ कांग्रेस पार्टी उत्तर प्रदेश में सरकार बनाने जा रही है। बैठक में ईश्वरदास जायसवाल, महमूद हसन, मनोज जायसवाल, शकील रहमानी, दयाशंकर तिवारी, हृदय नारायण मिश्र,भारत वर्मा, राजदेव वर्मा, आशीष गुप्ता सहित तमाम कांग्रेसी मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें:-बरेली: पूर्व महापौर सुप्रिया ऐरन बोलीं- प्रदेश में फर्जी कंपनियां मुनाफे का लालच देकर लोगों के साथ कर रही हैं ठगी
