मिशन 2022: केजरीवाल ने किया तीखा वार, कहा- पिछली सरकारों ने बनवाए शमशान-कब्रिस्तान, हमें मौका दो स्कूल-अस्पताल बनवा देंगे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। दिल्ली के मुख्यमंत्री व आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने लखनऊ के स्मृति उपवन में जनसभा को संबोधित करते हुए प्रदेश की योगी सरकार सहित पिछली सरकारों पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि 2017 में भाजपा के सबसे बड़े नेता ने कहा था कि कब्रिस्तान बनना चाहिए तो शमसान भी बनना चाहिए। …

लखनऊ। दिल्ली के मुख्यमंत्री व आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने लखनऊ के स्मृति उपवन में जनसभा को संबोधित करते हुए प्रदेश की योगी सरकार सहित पिछली सरकारों पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि 2017 में भाजपा के सबसे बड़े नेता ने कहा था कि कब्रिस्तान बनना चाहिए तो शमसान भी बनना चाहिए। पुरानी सरकारों ने यूपी में शमसान व कब्रिस्तान बनवाए। हमें यूपी में मौका दो हम स्कूल और अस्पताल बनवा देंगे।

केजरीवाल ने कहा कि योगी सरकार ने कोरोना के दौरान जनता की मदद नहीं की। लोग ऑक्सीजन की कमी से सड़कों पर मरते रहे और सरकार उन्हें न इलाज दे सकी और न ही ऑक्सीजन। दुनिया का सबसे खराब कोरोना प्रबंधन यूपी में हुआ। केजरीवाल ने कहा कि योगी सरकार ने करोड़ों रुपये विज्ञापन में फूंक दिए। हाल ये है कि दिल्ली में योगी के 850 होर्डिंग लगे हैं और हमारे 106 लगे हैं।

यह भी पढ़ें:-पूर्व राजदूत ने नजीबाबाद किले की कायाकल्प का उठाया बीड़ा, नवाब नजीबुद्दौला ने 400 साल पहले पत्थरगढ़ किले का कराया था निर्माण

केजरीवाल ने खुद को बाबासाहेब का भक्त बताया और अपने भाषण की शुरुआत भारत माता की जय के नारे के साथ की। इस रैली को सफल बनाने के लिए पार्टी की प्रदेश इकाई ने सभी पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी थी। पार्टी के प्रदेश प्रभारी व सांसद संजय सिंह को भी चार जिलों का प्रभार दिया गया है।

यह भी पढ़ें:-मुरादाबाद: BJP की जनयात्राओं में दिख रहा है पार्टी कार्यकर्ताओं और जनता का उत्साह- केंद्रीय राज्य मंत्री

संबंधित समाचार