बिजनौर : ट्रैक्टर और ट्रक की भिड़ंत में ट्रक चालक की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बिजनौर/नजीबाबाद, अमृत विचार। कोतवाली रोड पर टैक्टर और ट्रक की भिड़त होने से ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे ट्रक चालक की दबकर मौके पर ही मौत हो गई। जबकि टैक्टर चालक गम्भीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। जानकारी के अनुसार …

बिजनौर/नजीबाबाद, अमृत विचार। कोतवाली रोड पर टैक्टर और ट्रक की भिड़त होने से ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे ट्रक चालक की दबकर मौके पर ही मौत हो गई। जबकि टैक्टर चालक गम्भीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया।

जानकारी के अनुसार रविवार की सुबह लगभग तीन बजे कोतवाली देहात रोड स्थित ग्राम बाजोपुर के पास कोतवाली की और से मिट्टी भरकर आ रहे ट्रैक्टर की 10 चक्का ट्रक से भिड़ंत हो गई। जिससे ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। इस दुर्घटना में ट्रक चालक की दबकर मौके पर ही मौत हो गई तथा ट्रैक्टर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल अमित पुत्र राजेंद्र सिंह निवासी ग्राम शाहपुर खैरुल्लाहपुर को बिजनौर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने ट्रक चालक सुनील दत्त पुत्र रामानंद निवासी कतेन्द्रा पोस्ट रूपधानी डोईवाला जनपद देहरादून को ट्रक के नीचे से निकाला और उसके परिजनों को सूचना दी। मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया। उप निरीक्षक प्रवीण कुमार तेवतिया ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया है।

संबंधित समाचार