बहराइच: भयमुक्त जनता दोबारा बनाएगी भाजपा की सरकार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। बहराइच जिले की सदर विधानसभा के छोटी बाजार में मोदी चाय पर चर्चा चैपाल का आयोजन किया गया। 2022 के चुनाव में योगी को दोबारा मुख्यमंत्री बनाने का कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया। पार्टी द्वारा उपलब्ध कराई गई सुझाव पेटिका में सभी ने अपने अपने स्तर से सुझाव भी भेजा। मोदी चाय पर चर्चा कार्यक्रम …

बहराइच। बहराइच जिले की सदर विधानसभा के छोटी बाजार में मोदी चाय पर चर्चा चैपाल का आयोजन किया गया। 2022 के चुनाव में योगी को दोबारा मुख्यमंत्री बनाने का कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया। पार्टी द्वारा उपलब्ध कराई गई सुझाव पेटिका में सभी ने अपने अपने स्तर से सुझाव भी भेजा। मोदी चाय पर चर्चा कार्यक्रम का आयोजन पिछड़ा वर्ग जिला उपाध्यक्ष नामित सभासद संजय जायसवाल तहलका ने आयोजित किया।

कार्यक्रम में सुबह से शाम तक हजारों की संख्या में लोगों ने चाय पीकर भारतीय जनता पार्टी के प्रति अपना समर्थन जताया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बहराइच भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम करण टेकड़ीवाल रहे। मुख्य अतिथि का आयोजक की ओर से पुष्प तथा अंग वस्त्र देकर स्वागत किया गया।ए जिलाअध्यक्ष श्याम करण टेकड़ीवाल ने कहा कि चाय पर चर्चा चैपाल बहुत ही महत्वपूर्ण है।

मोदी जी ने चाय से अपना सफर शुरू किया था और आज वह देश के यशस्वी प्रधानमंत्री हैं। मोदी जी के नेतृत्व में आज देश ने विश्व में अपनी पहचान बनाई है। संजय जायसवाल ने कहा कि मोदी योगी की जोड़ी ने दुनिया को आकर्षित कर देश को विश्व गुरु बना दिया है। वहीं योगी ने माफियाओं पर बुलडोजर चलाकर उत्तर प्रदेश को भयमुक्त बनाया है। प्रदेश की जनता दोबारा योगी को मुख्यमंत्री बनाने के लिए तैयार है। नगर अध्यक्ष मंजुला पाठक, नगर अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग उत्तम गुप्ता, संतोष पांडेय, शोभना जायसवाल, पवन जायसवाल, मंजू बाल्मीकि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें:-कोरोना की बढ़ती रफ्तार से दिल्ली में जारी हो सकता है रेड अलर्ट, रविवार को सामने आए 3,194 नये मामले

संबंधित समाचार