बिजनौर : तेंदुए ने गोवंश को खेत में खींचकर बनाया निवाला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बिजनौर/स्योहारा, अमृत विचार। तेंदुआ गाय के बछड़े को दबोच कर खेत में ले गया और अपना निवाला बना डाला। ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी है। घटना को लेकर ग्रामीणों में दहशत है। थाना क्षेत्र के गांव कोलासागर में एक तेंदुए ने एक बछड़े को दबोच लिया और खींचकर गांव निवासी विनोद त्यागी …

बिजनौर/स्योहारा, अमृत विचार। तेंदुआ गाय के बछड़े को दबोच कर खेत में ले गया और अपना निवाला बना डाला। ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी है। घटना को लेकर ग्रामीणों में दहशत है। थाना क्षेत्र के गांव कोलासागर में एक तेंदुए ने एक बछड़े को दबोच लिया और खींचकर गांव निवासी विनोद त्यागी के खेतों में ले गया।

जब ग्रामीण उस खेत के पास से गुजरे तो खेतों में हलचल होता देख शोर मचाया। शोर सुनकर तेंदुआ वहां से भाग निकला। लेकिन, तब तक तेंदुआ बछड़े को अपना निवाला बना चुका था। ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। वन विभाग के अधिकारियों ने तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया है। घटना को लेकर ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।

संबंधित समाचार