बिजनौर : पशुशाला में आग लगने से गोवंश की जलकर मौत
बिजनौर/रेहड़, अमृत विचार। पशुशाला में आग लगने से गोवंश की जलकर मौत हो गई, जबकि एक गाय और एक बछिया झुलस गई। पशुस्वामी का कहना है कि आग लगने से 50 हजार रुपए से अधिक का नुकसान हुआ है। पीड़ित ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है। जानकारी के अनुसार गांव सिरियावाली निवासी दलित …
बिजनौर/रेहड़, अमृत विचार। पशुशाला में आग लगने से गोवंश की जलकर मौत हो गई, जबकि एक गाय और एक बछिया झुलस गई। पशुस्वामी का कहना है कि आग लगने से 50 हजार रुपए से अधिक का नुकसान हुआ है। पीड़ित ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है। जानकारी के अनुसार गांव सिरियावाली निवासी दलित रामनाथ सिंह पुत्र मनोहर सिंह पशुपालन का कार्य कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं।
रामनाथ सिंह ने अपने घर के निकट ही अपने पशुओं के लिए टीन शेड डालकर एक पशुशाला बना रखी थी। रामनाथ सिंह ने इसी पशुशाला में भूंसा और लकड़ी आदि भी रख रखी थी। शनिवार की रात अज्ञात कारणों से उसकी पशुशाला में आग लग गई। जिसमें जलकर एक बछड़े की मौत हो गई। जबकि एक गाय और एक बछिया आग में बुरी तरह झुलस गईं।
रामनाथ सिंह ने बताया कि पशुओं की आवाज सुनकर जब नींद खुली तो देखा कि पशुशाला में आग फैल चुकी है। आननफानन में पशुशाला में बंधे पशुओं के रस्से काटकर उनको बाहर निकाला गया। लेकिन, तब तक एक बछड़े की मौत हो चुकी थी। रामनाथ ने बताया कि आग से उसकी पशुशाला में रखा समस्त भूसा और लकड़िया भी जलकर राख हो गईं। सूचना पर प्रधान, हल्का लेखपाल ने मौका मुआयना किया। लेखपाल ने बताया कि वह आग से हुई क्षति की रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजेंगे।
