सीतापुर: मिष्ठान भंडार की दूसरी मंजिल पर लगी भीषण आग, लाखों का हुआ नुकसान
महमूदाबाद/सीतापुर। नगर के व्यस्ततम बजाजा चौराहे पर स्थित एक प्रसिद्ध स्वीट हाउस के दूसरी मंजिल पर बने आवास में अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई। अग्निकांड में लाखों रुपए की संपत्ति के नुकसान होने का अनुमान है। सूचना पर कोतवाली पुलिस ने नागरिकों के साथ मिलकर आग बुझाने का काम शुरू करते हुए घटना …
महमूदाबाद/सीतापुर। नगर के व्यस्ततम बजाजा चौराहे पर स्थित एक प्रसिद्ध स्वीट हाउस के दूसरी मंजिल पर बने आवास में अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई। अग्निकांड में लाखों रुपए की संपत्ति के नुकसान होने का अनुमान है। सूचना पर कोतवाली पुलिस ने नागरिकों के साथ मिलकर आग बुझाने का काम शुरू करते हुए घटना की जानकारी दमकल विभाग को दी।
वीआईपी कार्यक्रम में शामिल होने के चलते सूचना के घंटों बाद दमकल गाड़ी मौके पर पहुंची। आग बुझाने का काम काफी देर तक चला। मुख्य बजाजा चौराहे पर बने आवास में इस घटना से आसपास घरों व दुकानों के लोग भारी दहशत में दिखाई दिए। नगर के मुख्य मार्ग पर स्थित बजाजा चौराहा जो कि नगर का सबसे पुराना व व्यस्ततम चौराहा है। इस चौराहे पर शंकर स्वीट् हाउस के नाम से मुकेश यज्ञसेनी की मिठाई की दुकान व रेस्टोरेंट है।
रविवार की शायं करीब पांच बजे जब चौराहे पर व उनकी दुकान पर काफी गहमा-गहमी थी, तभी मुकेश को पता चला कि ऊपरी मंजिल स्थित आवास में किसी कारण से आग लग गई है। उन्होंने आनन-फानन में परिवार को नीचे बुलाया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। तेज लपटें बाहर निकलने लगीं। तेज लपटों को निकलते देख लोग भारी दहशत में आ गए। देखते ही देखते मौके पर भारी भीड़ इकट्ठा हो गई और मामले की जानकारी पुलिस व दमकल विभाग को दी गई। कई समाजसेवियों ने कोतवाली पुलिस संग मोर्चा सम्हालते हुए आग बुझाने के प्रयास शुरू किए।
कई घरों से लंबे-लंबे पाइपों की मदद से पानी की बौछार ऊंची सीढ़ियां लगाकर करते हुए आग बुझानी शुरू कर दी, लेकिन आग लपटें थम नहीं रही थीं। वीआईपी कार्यक्रम में होने के चलते सूचना के करीब पौन घंटे के बाद दमकलकर्मी गाड़ी लेकर मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का काम शुरू किया। दमकलकर्मियों की सहायता के लिए पालिका के पानी भरे तीन टैंक पहुंचे।
करीब एक घंटे के अथक प्रयास के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया। इस दौरान घर में रखा लाखों रुपए का सारा सामान जलकर खाक हो गया। पुलिसर्मियों ने दमकल गाड़ी के आने के पूर्व कई आग बुझाने वाले गैस सिलेंडरों का भी सहारा लिया। पुलिस ने मुख्य मार्ग को दोनों ओर से बैरीकेट्स करके रोंका और इधर से निकलने वाले लोगों को दूसरे रास्ते पर मोड़ा गया।
यह भी पढ़ें:-मथुरा में चार तीर्थयात्रियों समेत मिले 11 नए कोरोना संक्रमित
