बरेली: बसपा में मुसलमानों को नहीं मिल रहा सम्मान- तौफीक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही नेताओं का एक से दूसरे दल में जाना शुरू हो गया है। इसी क्रम में शनिवार को बसपा छोड़कर तौफीक प्रधान समर्थकों के साथ एआईएमआईएम पार्टी में शामिल हो गए। जिसके बाद रविवार को उन्होंने आवास पर प्रेस कान्फ्रेंस कर बसपा पर जमकर निशाना साधा। लंबे समय …

बरेली, अमृत विचार। विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही नेताओं का एक से दूसरे दल में जाना शुरू हो गया है। इसी क्रम में शनिवार को बसपा छोड़कर तौफीक प्रधान समर्थकों के साथ एआईएमआईएम पार्टी में शामिल हो गए। जिसके बाद रविवार को उन्होंने आवास पर प्रेस कान्फ्रेंस कर बसपा पर जमकर निशाना साधा।

लंबे समय से बसपा में रहने वाले तौफीक प्रधान ने शनिवार को पार्टी से नाता तोड़ लिया। वह समर्थकों के साथ एआईएमआईएम के जिला कार्यालय पर पहुंचे। यहां उन्होंने जिलाध्यक्ष अन्ने सकलैनी की मौजूदगी में एआईएमआईएम पार्टी की सदस्यता ले ली।

उन्होंने रविवार को आवास पर प्रेसवार्ता में कहा कि लंबे समय तक उन्होंने बसपा को मजबूत किया, लेकिन पार्टी में मुसलमानों को कोई खास तवज्जो नहीं दी गई। वहीं, उन्होंने 6 जनवरी को शहर में होने वाली ओवैसी की रैली को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं से तैयारियों में जुट जाने का आह्वान किया।

संबंधित समाचार