घने कोहरे के कारण लखनऊ-प्रयागराज हाईवे पर हुआ बड़ा हादसा, एक की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली। घना कोहरा होने से ऊंचाहार में लखनऊ-प्रयागराज हाईवे पर अरखा प्लाई फैक्ट्री के पास ट्रक और ट्रेलर की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में ट्रक के खलासी की हाईवे पर ही मौत हो गई। वहीं दोनों वाहनों के चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलने पर पहुंची कोतवाली पुलिस घायलों …

रायबरेली। घना कोहरा होने से ऊंचाहार में लखनऊ-प्रयागराज हाईवे पर अरखा प्लाई फैक्ट्री के पास ट्रक और ट्रेलर की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में ट्रक के खलासी की हाईवे पर ही मौत हो गई। वहीं दोनों वाहनों के चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलने पर पहुंची कोतवाली पुलिस घायलों को सीएचसी ले आई। जहां से गंभीर अवस्था में कंटेनर चालक को जिला अस्पताल रेफर किया गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कंटेनर सड़क से उतर खर खंती में घुस गया।

बिहार प्रांत के औरंगाबाद जिला अंतर्गत थाना देव बिगहा निवासी उपेंद्र कुमार पाठक ट्रक चालता है। बीती रात वह खलासी विकास कुमार चौधरी के साथ हरदोई जिले  की चीनी मील से ट्रक में चीनी के बोरे लादकर बंगाल ले जा रहे था। रास्ते में लखनऊ प्रयाग राज मार्ग पर अरखा प्लाई फैक्ट्री के पास घने कोहरे के चलते सामने से आ रहे कंटेनर से ट्रक की भिड़ंत हो गई, जिसमें ट्रक के खलासी विकास कुमार की मौके पर ही मौत हो गई।

सूचना पर पुलिस बल के साथ पहुंचे कोतवाल शिव शंकर सिंह ने ट्रक चालक उपेंद्र कुमार पाठक व अयोध्या जिले के रैनाही थाना अंतर्गत देवरपुर खिलवाना गांव निवासी कपिल देव मिश्र कंटेनर चालक को गंभीर अवस्था में अस्पताल पहुंचाया। जहां कंटेनर चालक की हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

सीएचसी अधीक्षक डॉ मनोज कुमार शुक्ला ने बताया कि मार्ग दुर्घटना में घायल दो लोग सीएचसी आए थे, जिसमें कपिल देव मिश्र की हालत नाजुक होने पर प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल भेजा गया है।

पढ़ें- पंजाब विधानसभा चुनाव: आप ने पांच और उम्मीदवारों की घोषणा, मजीठा से लाली मजीठिया होंगे उम्मीदवार

संबंधित समाचार