बहराइच: भाजपा सरकार बनाने के लिए दरगाह मन्नत मांगने पहुंची राज्यमंत्री सोनम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। भाजपा सरकार की किन्नर कल्याण बोर्ड की उपाध्यक्ष सोनम देर शाम को बहराइच पहुंची। दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री ने दरगाह में सैयद सालार मसूद गाजी की दरगाह पर चादर पोशी की। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार दोबारा बनाने के लिए गाजी सरकार से मन्नत मांगी है। किन्नर कल्याण बोर्ड की उपाध्यक्ष सोनम चिस्ती किन्नर रविवार …

बहराइच। भाजपा सरकार की किन्नर कल्याण बोर्ड की उपाध्यक्ष सोनम देर शाम को बहराइच पहुंची। दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री ने दरगाह में सैयद सालार मसूद गाजी की दरगाह पर चादर पोशी की। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार दोबारा बनाने के लिए गाजी सरकार से मन्नत मांगी है।

किन्नर कल्याण बोर्ड की उपाध्यक्ष सोनम चिस्ती किन्नर रविवार देर शाम को बहराइच जिला मुख्यालय पहुंची। अपने समर्थकों के साथ नामित राज्य मंत्री दरगाह गाजी सरकार की मजार पर पहुंची। यहां पर उन्होंने सैयद सालार मसूद गाजी की मजार पर चादर चढ़ाई। साथ ही प्रदेश में दोबारा भाजपा किस सरकार बनाने के लिए गाजी बाबा से दुआ मांगी।

पत्रकार वार्ता के दौरान कहा कि उन्होंने बाबा को चादर चढ़ाकर दोबारा भाजपा की सरकार बनने के लिए मन्नत मांगी है। उन्होंने कहा कि योगी सरकार दोबारा सत्ता में आएगी। गरीबों की सेवा सरकार करेगी। इस दौरान समर्थक और पुलिस कर्मी मौजूद रहे।

CM योगी की पहल, किशोरों को मिल रहा आज कोरोना टिका के रूप में सुरक्षा कवच

वैश्विक महामारी कोरोना वायरस संक्रमण की तीसरी लहर के गति पकडने के साथ ही ओमिक्रॉन वैरिएंट के प्रभावी होने के बीच में उत्तर प्रदेश सरकार ने सोमवार से बच्चों (15 से 18 वर्ष) का टीकाकरण प्रारंभ कर दिया है। सीएम योगी आदित्यनाथ की पहल पर प्रदेश के किशोरों को टीके के रूप में आज से कोरोना का सुरक्षा कवच मिल रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राजधानी लखनऊ के सिविल अस्पताल में 15 से 18 साल के बच्चों के कोविड टीकाकरण का शुभारम्भ किया।

पूरी खबर पढ़नें के लिए यहां क्लिक करें- CM योगी की पहल, किशोरों को मिल रहा आज कोरोना टिका के रूप में सुरक्षा कवच

संबंधित समाचार