जम्मू-कश्मीर: सीमा पर बड़ी मात्रा में हथियारों के साथ बीएसएफ ने बरामद की हेरोइन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जम्मू। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास से सोमवार को हथियारों और मादक पदार्थ हेरोइन की खेप जब्त की। अधिकारियों ने बताया कि यह खेप चमलियाल सीमा चौकी के पास सरकंडा (जंगली घास) में छिपे एक सफेद रंग के बोरे मे मिली। अधिकारियों ने बताया कि बीएसएफ …

जम्मू। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास से सोमवार को हथियारों और मादक पदार्थ हेरोइन की खेप जब्त की। अधिकारियों ने बताया कि यह खेप चमलियाल सीमा चौकी के पास सरकंडा (जंगली घास) में छिपे एक सफेद रंग के बोरे मे मिली।

अधिकारियों ने बताया कि बीएसएफ को बोरे से पांच मैगजीन, तीन एके राइफल, सात गोलियों के साथ चार पिस्तौल, पांच पैकेट हेरोइन और कुछ गोला बारूद मिला है। उन्होंने बताया कि गश्त के दौरान बल ने बोरे को देखा, जिस पर ‘कराची फर्टिलाइजर्स कम्पनी लिमिटेड’ लिखा था। अधिकारियों ने बताया कि अभी तत्काल यह पता नहीं चल पाया है कि खेप को ड्रोन द्वारा गिराया गया या सीमा पार से हथियारों तथा मादक पदार्थों के तस्करों द्वारा इसे यहां लाया गया था।

ये भी पढ़े-

कर्नाटक सरकार इस हफ्ते जारी करेगी कोविड की नई गाइडलाइन, अब तक ओमिक्रोन के मिले 76 केस

संबंधित समाचार