ग्रामीणों ने चोरी के आरोप में किशोर को दी तालिबानी सजा, जानें पूरा मामला…

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

बहराइच। असवा गांव निवासी एक ग्रामीण के यहां किशोर चोरी के लिए घुसा। किशोर को परिवार के लोगों ने पकड़ लिया। उसे चोरी के आरोप में तालिबानी सजा देते हुए खूंटे से बांध दिया। जमकर पट्टे और लाठी से पिटाई की। इसके बाद  उसे छोड़ दिया। बहराइच जिले के मटेरा थाना अंतर्गत असवा मोहम्मदपुर गांव …

बहराइच। असवा गांव निवासी एक ग्रामीण के यहां किशोर चोरी के लिए घुसा। किशोर को परिवार के लोगों ने पकड़ लिया। उसे चोरी के आरोप में तालिबानी सजा देते हुए खूंटे से बांध दिया। जमकर पट्टे और लाठी से पिटाई की। इसके बाद  उसे छोड़ दिया।

बहराइच जिले के मटेरा थाना अंतर्गत असवा मोहम्मदपुर गांव निवासी संदीप कुमार के मकान में सोमवार तड़के गांव निवासी किशोर घुस गया। संदीप के मुताबिक गांव निवासी दुर्गेश कुमार ने लोहे की चोरी की। इसके अलावा डेहरी से खाद्यान्न चोरी करने का प्रयास किया। तभी परिवार के लोगों ने उसे पकड़ लिया।

पढ़ें- हरदोई: पिहानी में खड़ा ट्रक गायब, तीन दिन बाद भी पुलिस नहीं लगा सकी पता

इसकी जानकारी परिवार के लोगों ने पुलिस को नहीं दी, बल्कि कानून को खुद हाथ में ले लिया। युवक को द्वार पर खूंटे में बांध दिया। इसके बाद उसकी  पट्टे से पिटाई की। इतना ही नहीं किशोर को लाठियों से पीटा। चोट लगने से युवक रोने लगा। इसके बावजूद सभी को दया नहीं आई। मार पड़ने से घायल किशोर जमीन पर गिर गया। इससे डरे दबंगों ने किशोर को छोड़ दिया। किशोर रोते हुए घर पहुंचा। आपबीती बताई, लेकिन अभी तक परिवार की ओर से तहरीर नहीं दी गई है। हालांकि पुलिस को मामले से अवगत करा दिया गया है।

मवेशियों के खूंटे में बांधा

ग्रामीणों के मुताबिक संदीप और उसके परिवार के लोगों ने उसे मवेशी बांधे जाने वाले खूंटे में बांधा। इसके बाद पट्टे और लाठी से पिटाई की।

गांव भेज रहे पुलिस

मटेरा थाना क्षेत्र के असवा गांव में किशोर को बांधकर पीटे जाने की सूचना नहीं थी। अब जानकारी मिली है। मटेरा पुलिस को गांव भेजकर जांच कराई जा रही है। इसके बाद मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया जायेगा।- जंग बहादुर यादव सीओ नानपारा

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज