मुरादाबाद : रेलवे ट्रैक किनारे मिला अधेड़ का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद। बच्चे के जन्मदिन की पार्टी में शामिल होने गए अधेड़ का शव रेलवे ट्रैक के किनारे पड़ा मिला। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। कटघर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मुगलपुरा थाना क्षेत्र के मोहल्ला गुईयां बाग निवासी 52 वर्षीय शमीम छोले पूरी का ठेला लगाते थे। मोहल्ले में ही …

मुरादाबाद। बच्चे के जन्मदिन की पार्टी में शामिल होने गए अधेड़ का शव रेलवे ट्रैक के किनारे पड़ा मिला। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। कटघर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मुगलपुरा थाना क्षेत्र के मोहल्ला गुईयां बाग निवासी 52 वर्षीय शमीम छोले पूरी का ठेला लगाते थे। मोहल्ले में ही रहने वाले सलीम के पोते के जन्मदिन की पार्टी में शामिल होने के लिए वह रात 8 बजे होटल क्लार्क इन गए थे। घर नहीं लौटने पर परिजनों ने फोन किया तो उनका फोन बंद मिला। इसके बाद परिजनों ने उनकी पूरी रात तलाश की। लेकिन, उनका कहीं पता नहीं चला।

सोमवार सुबह शमीम का शव प्रेम वंडरलैंड के पीछे रेलवे ट्रैक के किनारे पड़ा मिला। सूचना मिलते ही परिवार वाले मौके पर पहुंचे और शव की शिनाख्त कर पुलिस को जानकारी दी। मौके पर पहुंची कटघर पुलिस में शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

इंस्पेक्टर कटघर आरती शर्मा ने बताया कि शमीम की मौत ट्रेन की चपेट में आकर हुई है। जबकि परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं। घटना से पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों का कहना है कि उसके पिता कार्यक्रम में पहुंचे ही नहीं थे। उनका मोबाइल भी गायब है। जहां उनका शव मिला है वह उनके घर के रास्ते के एकदम विपरीत है। ऐसे में किसी ने उन्हें वहां ले जाकर हत्या कर दी। बाद में हत्या को हादसे का रूप देने के लिए शव को रेलवे ट्रैक पर डाल दिया। उन्होंने किसी प्रकार की रंजिश से साफ इनकार किया है।

संबंधित समाचार