बरेली: बच्चे की मौत प्रकरण में दो अधिकारी निलंबित, प्रधान पर एफआईआर के निर्देश
बरेली,अमृत विचार। जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह ने 30 दिसंबर को प्राथमिक विद्यालय बरुआ हसनपुर ब्लॉक-भुता में लगे हुए गेट के पिलर के नीचे दबकर गांव के ही पांच वर्षीय बालक अखिलेश की मौत होने के संबंध में कार्यवाही की है। ग्राम प्रधान के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराने तथा पंचायती राज अधीनियम- 1947 की धारा 95जी के …
बरेली,अमृत विचार। जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह ने 30 दिसंबर को प्राथमिक विद्यालय बरुआ हसनपुर ब्लॉक-भुता में लगे हुए गेट के पिलर के नीचे दबकर गांव के ही पांच वर्षीय बालक अखिलेश की मौत होने के संबंध में कार्यवाही की है। ग्राम प्रधान के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराने तथा पंचायती राज अधीनियम- 1947 की धारा 95जी के अंतर्गत नोटिस कर निर्गत करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही पंचायत विकास अधिकारी एवं तकनीकी सहायक (मनरेगा) को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया और बीडीओ भुता का स्पष्टीकरण तलब किया है।
ये भी पढ़े-
