रामपुर : आग में झुलसी युवती की उपचार के दौरान मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर, अमृत विचार। चाय बनाते समय सिलेंडर से गैस लीक हो जाने के बाद आग लग गई। आग से युवती झुलस गई। जहां आनन फानन में जिला अस्पताल में भर्ती कराया। उपचार के उसकी दौरान मौत हो गई। मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम …

रामपुर, अमृत विचार। चाय बनाते समय सिलेंडर से गैस लीक हो जाने के बाद आग लग गई। आग से युवती झुलस गई। जहां आनन फानन में जिला अस्पताल में भर्ती कराया। उपचार के उसकी दौरान मौत हो गई। मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया।

टांडा थाना क्षेत्र के गांव सिंगनी निवासी शराफत की 22 वर्षीय बेटी मिस्कीन जहां रविवार शाम को घर में चाय बना रही थी कि गैस सिलेंडर लीक होने से वह आग में झुलस गई। उसके शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर आ गए। उसे अस्पताल ले गए। जहां देर रात उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

संबंधित समाचार