मुरादाबाद : रैली निकाल बेटियों को पढ़ाने का दिया संदेश
मुरादाबाद, अमृत विचार। चित्रगुप्त इंटर कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वावधान में ग्राम मोरा मुस्तकम में शिविर का तीसरा दिन सोमवार को मिशन शक्ति व बेटी बचाओ दिवस के रूप मनाया गया। पहले सत्र में उप शिक्षा निदेशक ज्योति प्रसाद ने बताया कि राष्ट्रीय सेवा योजना का उद्देश्य युवाओं को प्रशिक्षित कर देश …
मुरादाबाद, अमृत विचार। चित्रगुप्त इंटर कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वावधान में ग्राम मोरा मुस्तकम में शिविर का तीसरा दिन सोमवार को मिशन शक्ति व बेटी बचाओ दिवस के रूप मनाया गया। पहले सत्र में उप शिक्षा निदेशक ज्योति प्रसाद ने बताया कि राष्ट्रीय सेवा योजना का उद्देश्य युवाओं को प्रशिक्षित कर देश के लिए अच्छे नागरिक तैयार करना है। कहा कि शिक्षा के साथ पाठ्यसहगामी क्रियाओं के माध्यम से सामाजिक विकास होना भी जरूरी है।
चरित्रवान व गुणवान युवाओं के प्रयासों से ही देश विश्व गुरु बनेगा। दूसरे सत्र में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का संदेश देने के लिए जागरूकता रैली निकाली गई। रैली के माध्यम से संदेश दिया कि अपनी बेटियों को पढ़ा-लिखाकर आत्मनिर्भर बनाएं। इसके बाद गोष्ठी हुई।
इसमें बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ की महानगर संयोजिका अल्पना रितेश गुप्ता ने कहा कि जब से सरकार ने यह अभियान चलाया है, उसके बाद से अच्छे परिणाम आए हैं। मौके पर डॉ. राजीव कुमार, डॉ. विशेष शर्मा, सुषम सरन, उर्वशी शुक्लि, निशा चौहान, नीतू सक्सेना, मोहिनी, राजेश्वरी शर्मा, नवनीत, सूर्य प्रताप सिंह, रचित शर्मा आदि रहे।c
