अयोध्या: डिम्पल तेरे पति के जैसा कोई नहीं…साथी समागम के मुशायरे व कवि सम्मेलन ने श्रोताओं का मोहा मन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। समाजवादी पार्टी (सपा) द्वारा आयोजित साथी समागम के मुशायरे व कवि सम्मेलन ने श्रोताओं का मन मोह लिया। कानपुर से पधारीं अन्तर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त शायरा शबीना अदीब ने पढ़ा ‘डिम्पल तेरे पति के जैसा कोई नहीं, यूपी में अखिलेश के जैसा कोई नहीं।’ फिर उन्होंने अपनी दूसरी रचना ‘खामोश लब हैं झुकी हैं पलकें …

अयोध्या। समाजवादी पार्टी (सपा) द्वारा आयोजित साथी समागम के मुशायरे व कवि सम्मेलन ने श्रोताओं का मन मोह लिया। कानपुर से पधारीं अन्तर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त शायरा शबीना अदीब ने पढ़ा ‘डिम्पल तेरे पति के जैसा कोई नहीं, यूपी में अखिलेश के जैसा कोई नहीं।’ फिर उन्होंने अपनी दूसरी रचना ‘खामोश लब हैं झुकी हैं पलकें दिलों में उल्फत नई नई है, अभी तो धड़केगा दिल ज्यादा अभी ये चाहत नई-नई है’ सुनाया तो माहौल तालियों से गूंज उठा।

पूर्व राज्यसभा सदस्य उदय प्रताप सिंह ने पढ़ा ‘न तेरा है न मेरा है ये हिन्दुस्तान सबका है, अगर समझी गई न बात तो नुकसान सबका है,। स्थानीय शायर जमशेद फैजाबादी ने पढ़ा जलाओ दीप तो फिर रोशनी संभालो भी, तुम अपने दिल से अंधेरों को अब निकालो भी, राम के नाम को रटने से कुछ नहीं होगा। राम की जिंदगी को जिन्दगी में ढालो भी। इस दौरान कवियों ने अपनी प्रतिभा का परिचय देते हुए समा बांध दिया।

यह भी पढ़ें:-फेसबुक-व्हाट्सऐप को राहत, गोपनीयता नीति के मामले में जवाब दाखिल करने के लिए मिला समय

देर शाम तक चले कार्यक्रम में बड़ी तादाद में लोगों ने मुशायरे व कवि सम्मेलन का आनंद लिया। कार्यक्रम का आयोजन पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे पवन ने किया। मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री विधायक लालजी वर्मा रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव व संचालन विधानसभा अध्यक्ष शिव बरन यादव पप्पू ने किया। आए हुए सभी कार्यकर्ता, नेताओं व आम जनता को नव वर्ष की बधाई के साथ डायरी कैलेंडर व भोजन कराकर सम्मान किया गया।

यह भी पढ़ें:-बुल्ली बाई मामला: मल्लिकार्जुन खड़गे बोले- यह भाजपा के अल्पसंख्यकों के बार-बार अमानवीकरण का है परिणाम

संबंधित समाचार