केरल के मंत्री की कार ट्रक से भिड़ी, बाल-बाल बचे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कोट्टायम। तीन जनवरी (भाषा) केरल के सहकारिता एवं पंजीकरण मंत्री वी एन वासवन की सरकारी कार सोमवार को दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हालांकि, इस घटना में वह बाल-बाल बच गए, लेकिन उनके अंगरक्षक को मामूली चोट आई है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी । विशेष शाखा के एक अधिकारी ने बताया, ”पंपाड़ी में एक मोड़ पर …

कोट्टायम। तीन जनवरी (भाषा) केरल के सहकारिता एवं पंजीकरण मंत्री वी एन वासवन की सरकारी कार सोमवार को दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हालांकि, इस घटना में वह बाल-बाल बच गए, लेकिन उनके अंगरक्षक को मामूली चोट आई है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी । विशेष शाखा के एक अधिकारी ने बताया, ”पंपाड़ी में एक मोड़ पर मुड़ते समय मिनी ट्रक अनियंत्रित हो गया और मंत्री की कार से इसकी टक्कर हो गयी । हादसे में मंत्री के अंगरक्षक को मामूली चोट आयी है और कार को कुछ नुकसान हुआ है।” मंत्री के अंगरक्षक को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

संबंधित समाचार